यूपी के झांसी में तेज गति से जा रहे ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर दूर गिर गया और बाइक ट्रक में फंस गई. इसके बाद बाइक ट्रक में फंसकर करीब 3 किमी दूर तक घिसटती हुई चली गई. राहगीरों ने पीछा करते हुए इसका वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल पीछा कर रहे राहगीरों ने ट्रक को किसी प्रकार पुलिस चौकी के सामने रोका और फिर चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया. इसके बाद ट्रक में फंसी बाइक को बाहर निकाला गया.
कैसे हुआ हादसा
घटना रात्रि लगभग साढ़े 9 बजे के बाद झांसी जनपद के नवाबाद थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से लेकर विश्वविद्यालय चौकी के बीच की है. जहां शिवाजी नगर में रहने वाला सोहित साहू अपनी बुआ और बहन को बस स्टैंड छोड़ने के लिए बाइक लेकर आया हुआ था. बुआ और बहन को छोड़कर वह बाइक को मोड़ने लगा, तभी वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक न बाइक मे टक्कर मार दी. इस कारण सोहित उछलकर दूर गिर गया और बाइक ट्रक में फंस गई. यह देख ट्रक चालक घबरा गया और ट्रक में फंसी बाइक को घसीटते हुए तीन किमी दूर तक ले गया. राहगीरों ने जब यह नजारा देखा तो उन्होंने शोर मचाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका. पब्लिक ने वीडियो बनाकर ट्रक पीछा करना शुरु कर दिया और करीब 3 किमी दूर जाकर विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के सामने रोकने में सफलता हासिल की. इसके बाद चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया और पुलिस की मदद से ट्रक में फंसी बाइक को निकाला गया. इस हादसे में सोहित घायल हैं, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घायल के भाई ने ये कहा
पुलिस चौकी में मौजूद रोहित ने बताया कि उसका छोटा भाई बुआ और बहन को छोड़ने आया था. इसी दौरान एक ट्रक टक्कर मारकर बाइक को घसीटते हुए ले गया. किसी प्रकार उसका भाई बचकर निकला है. बहन और बुआ उतर गईं थी, जिस कारण वह सुरक्षित हैं. भाई घायल है और वह झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती है. बस स्टैंड से विश्वविद्यालय चौकी के सामने तक ट्रक करीब 3 किमी दूर तक बाइक को घसीटते हुए लेकर आया है. टक्कर के बाद भाई ट्रक से उछलकर दूर गिर गया. जिस कारण वह ट्रक के नीचे आने से बच गया. ट्रक को पब्लिक ने पीछे कर रोका और पुलिस के सुपुर्द कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं