विज्ञापन

IPS श्लोक कुमार का 'सिंघम' अवतार, मथुरा में अपने ही दारोगा को क्‍यों करवाया अरेस्‍ट?

IPS श्लोक कुमार एसएसपी मथुरा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जैत थाने के चौकी प्रभारी शशांक कौशिक को रेहड़ी-पटरी वालों से वसूली के आरोप में गिरफ्तार करवा दिया है. वहीं, वसूली में शामिल अलीगढ़ के दो शातिर अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

IPS श्लोक कुमार का 'सिंघम' अवतार, मथुरा में अपने ही दारोगा को क्‍यों करवाया अरेस्‍ट?
आरोपी दारोगा शशांक कौशिक.

IPS Shlok Kumar SSP Mathura: उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी और मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार के सख्त तेवरों के चलते पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. मथुरा में बतौर एसएसपी तैनात श्लोक कुमार को जब यह पता चला कि उनके अधीन आने वाली एक चौकी का प्रभारी ही वसूली का रैकेट चला रहा है, तो उन्होंने गोपनीय जांच करवाकर उसे गिरफ्तार करवा दिया.

स्ट्रीट वेंडर्स से रुपयों की अवैध वसूली

स्थानीय पटरी दुकानदारों (स्ट्रीट वेंडर्स) से रुपयों की अवैध वसूली करने के आरोप में न केवल पुलिस थाना जैत में तैनात चौकी प्रभारी शशांक कौशिक को गिरफ्तार किया गया है, बल्कि अलीगढ़ के आपराधिक इतिहास वाले उन दो बाहरी व्यक्तियों पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है, जिन्हें बुलाकर यह वसूली करवाई जा रही थी.

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

आरोप है कि दारोगा शशांक कौशिक द्वारा स्थानीय विक्रेताओं से रुपयों की मांग की जा रही थी. जब स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की, तो मामले की जांच कराई गई जिसमें यह आरोप बिल्कुल सही पाया गया. इसके बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने दारोगा शशांक कौशिक सहित दो अन्य आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया और आरोपी दारोगा शशांक कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया.

शशांक कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया

एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि थाना जैत में तैनात दारोगा शशांक कौशिक द्वारा बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर स्थानीय विक्रेताओं से अवैध रूप से रुपयों की मांग की जा रही थी. इस शिकायत के सही पाए जाने पर आरोपी दारोगा शशांक कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं उसके दो अन्य साथियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है. एसएसपी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि पुलिस महकमे में किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ इसी तरह प्रभावी व कठोर कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- एक पर‍िवार में पांच IPS: दादा को देख 2 पोती भी बनीं आईपीएस, मिनी शुक्ला को भोपाल की कमान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, Mathura, IPS, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com