विज्ञापन

IPS अंशिका वर्मा खोलेंगी साइबर नेटवर्क की परतें, बताएंगी ऑनलाइन धोखाधड़ी वाला स‍िस्‍टम कैसे करता है काम?

IPS अंशिका वर्मा 11 नवंबर 2026 की शाम चार बजे Live सेशन में लोगों को ऑनलाइन गेमिंग ऑफर के जरिए होने वाली साइबर ठगी को लेकर जागरूक करेंगी. हाल ही  बरेली पुलिस की जांच में 25 करोड़ रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क और 60 बैंक खातों का खुलासा भी क‍िया है.

IPS अंशिका वर्मा खोलेंगी साइबर नेटवर्क की परतें, बताएंगी ऑनलाइन धोखाधड़ी वाला स‍िस्‍टम कैसे करता है काम?
IPS अंशिका वर्मा ने दी चेतावनी: Online Gaming Offer बना सकता है करोड़ों की साइबर ठगी का शिकार, बरेली में 25 करोड़ के नेटवर्क का खुलासा
  • बरेली के ASP IPS अंशिका वर्मा ने ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी से सावधानी बरतने की सलाह दी है
  • बरेली पुलिस ने एक साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर 60 संदिग्ध बैंक खातों का पता लगाया है
  • जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क ऑनलाइन गेमिंग, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग ट्रांजेक्शन के जरिए ठगी करता था

IPS Anshika Verma: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एडिशनल एसपी (साउथ) आईपीएस अंशिका वर्मा ने लोगों को ऑनलाइन गेमिंग ऑफर के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने की चेतावनी दी है. उनका कहना है कि आकर्षक गेमिंग ऑफर या आसान कमाई का लालच कई बार लोगों को ऐसे संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क तक पहुंचा देता है, जहां उनकी बैंकिंग जानकारी और मेहनत की कमाई दोनों खतरे में पड़ सकती हैं. इसी विषय पर वह 11 नवंबर 2026 की शाम 4 बजे आयोजित होने वाले ‘Cyber Safe Live' कार्यक्रम में नागरिकों को जागरूक करेंगी.

छह गिरफ्तारी के बाद खुली साइबर नेटवर्क की परतें

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और साइबर दोस्त द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार हाल ही में बरेली पुलिस ने एक कथित साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान पुलिस को 60 बैंक खातों का पता चला, जिनका इस्तेमाल संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के लिए किया जा रहा था. जांच एजेंसियों ने पांच प्रमुख खातों में 25 करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन भी ट्रेस किए हैं.  

यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्नोई के परिवार की घर वापसी, मंडी आदमपुर की दुकान नंबर 107 बना नया आशियाना

ips anshika verma live session on cyber fraud online gaming

ips anshika verma live session on cyber fraud online gaming

गेमिंग, क्रिप्टो और बैंक खातों के जरिए चलता था खेल

बरेली पुल‍िस की  प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म, क्रिप्टोकरेंसी विशेषकर यूएसडीटी (USDT) और बैंकिंग ट्रांजैक्शनों की कई परतों का इस्तेमाल कर रहा था. साइबर अपराधी पहले लोगों को आकर्षक गेमिंग ऑफर, बोनस या निवेश पर अधिक रिटर्न का लालच देते हैं. इसके बाद विभिन्न खातों और डिजिटल माध्यमों के जरिए पैसों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता है, जिससे ठगी के धन का स्रोत छिपाया जा सके. 

 ips anshika verma live session on cyber fraud online gaming

ips anshika verma live session on cyber fraud online gaming

Cyber Safe Live में बताएंगी बचाव के उपाय

साइबर दोस्त की ओर से जारी संदेश में बताया गया है कि आईपीएस अंशिका वर्मा 11 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे आयोजित लाइव सत्र में साइबर अपराधियों के काम करने के तरीकों, चेतावनी संकेतों और बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा करेंगी. कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को यह समझाना है कि किस प्रकार सामान्य दिखने वाले ऑनलाइन ऑफर भी बड़े साइबर अपराध नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं.

ठगी का शिकार होने पर तुरंत करें शिकायत

साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गेमिंग ऑफर, अनजान लिंक, फर्जी निवेश योजना या त्वरित मुनाफे के दावे पर भरोसा न करें. यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो उसे तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करना चाहिए या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. 

Latest and Breaking News on NDTV

IPS अंश‍िका वर्मा कौन हैं? पत‍ि केके ब‍िश्‍नोई बिजनौर एसपी

भारतीय पुलिस सेवा की तेज तर्रार लेडी अफसर अंश‍िका वर्मा उत्‍तर प्रदेश कैडर में साल 2021 बैच की आईपीएस अध‍िकारी हैं. अंश‍िका वर्मा का जन्‍म 3 जनवरी 1996 को यूपी के प्रयागराज के अन‍िल वर्मा के घर हुआ. अंश‍िका वर्मा ने अंशिका वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग की स‍िव‍िल सेवा परीक्षा 2020 में अख‍िल भारतीय स्‍तर पर  136वीं रैंक हास‍िल की थी.  बी.टेक. (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस) की डिग्री प्राप्‍त करने वाली अंश‍िका वर्मा को यूपीएससी में दूसरे प्रयास में सफलता म‍िली. 

अंशिका वर्मा के पत‍ि कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई भी आईपीएस अध‍िकारी हैं. दोनों ने 29 मार्च 2026 को शादी की. अंश‍िका वर्मा की वर्तमान पोस्टिंग एडिशनल एसपी (साउथ) बरेली पद पर है जबक‍ि केके ब‍िश्‍नोई ब‍िजनौर पुल‍िस अधीक्षक हैं. 2018 बैच के यूपी कैडर में आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई मूल रूप से राजस्‍थान के बाड़मेर ज‍िले के गांव धोरीमन्ना के रहने वाले हैं.   प‍िछले द‍िनों संभल पुल‍िस अधीक्षक पद से ब‍िजनौर तबादला हुआ था. 

यह भी पढ़ें- नीतू मैम ने दिवाली पर स्टाफ को गिफ्ट की बुलेट, कभी तंगी में गुजरा बचपन, पार्टनर से म‍िला धोखा 

यह भी पढ़ें-  IPS भानु प्रताप सिंह-पूजा की प्रेम कहानी, 1352 KM दूर आकर रचाई शादी, अब क्यों आई रिश्ते में दरार? 


यह भी पढ़ें-  गांव का पहला लेफ्टिनेंट बना किसान का बेटा सुमित, SSB में 8 बार हुआ फेल, अब UPSC CDS में AIR-4 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, IPS Anshika Verma, KK Bishnoi, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com