विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2026

मंगेतर से ‘कहासुनी’ के बाद IIT-कानपुर की टेक्नीशियन ने की आत्महत्या

IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन अंजू कुमारी (28) ने कैंपस स्थित कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, घटना से पहले मंगेतर से फोन पर कहासुनी हुई थी. कमरे से 350 पन्नों की निजी डायरी और एक नोट मिला जिसमें फोन पर डांटे जाने का जिक्र है.

मंगेतर से ‘कहासुनी’ के बाद IIT-कानपुर की टेक्नीशियन ने की आत्महत्या
  • IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन पद पर कार्यरत अंजू कुमारी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है
  • आत्महत्या से पहले अंजू ने अपने मंगेतर पंकज से फोन पर विवाद किया था और फोन abruptly काट दिया था
  • पुलिस ने घटनास्थल से 350 पन्नों की डायरी बरामद की है, जिसमें अंजू ने अपने निजी जीवन का विस्तार से जिक्र किया

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत 28 वर्षीय अंजू कुमारी (निवासी—झारखंड, पूर्वी सिंहभूम, जादूगोड़ा) ने शनिवार को कैंपस स्थित अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह पिछले तीन वर्षों से संस्थान के स्टाफ क्वार्टर में अकेली रह रही थीं. पुलिस के अनुसार, घटना से ठीक पहले अंजू का अपने मंगेतर पंकज से फोन पर विवाद हुआ.

फंदे से लटककर दी जान

बहस के दौरान उन्होंने अपनी जान देने की बात कहकर फोन काट दिया. इसके बाद घबराए मंगेतर ने IIT कैंपस में रहने वाले एक दोस्त से अंजू का हालचाल पूछने को कहा. दोस्त के न होने पर उसका भाई अंजू के कमरे तक गया, लेकिन दरवाज़ा अंदर से बंद था. बार‑बार दस्तक और फोन का जवाब न मिलने पर हॉस्टल वार्डन और पुलिस को सूचना दी गई. बाद में दरवाज़ा जबरन खोला गया, जहां अंजू फंदे से लटकी मिलीं. अंजू को तत्काल संस्थान के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें : लव मैरिज का High Voltage ड्रामा! 3 साल के प्यार पर बरसा मां-भाई का कहर, कुटाई का VIDEO वायरल

कमरे से मिली डायरी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कपिल देव सिंह के मुताबिक, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं. कमरे से लगभग 350 पन्नों की एक निजी डायरी मिली है, जिसकी शुरुआती जांच में अंजू द्वारा अपने निजी जीवन का विस्तार से जिक्र है. मौत से कुछ समय पहले लिखे गए एक नोट में उन्होंने फोन पर बातचीत के दौरान डांटे जाने से दुखी होने की बात दर्ज की है.

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस के अनुसार, अंजू की शादी ओडिशा में बिजली विभाग के एक कर्मचारी पंकज से तय हुई थी और जल्द ही सगाई होने वाली थी। जांच के दौरान यह भी पता चला कि अंजू के भाई ने करीब एक साल पहले आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से वह कथित तौर पर मानसिक तनाव से जूझ रही थीं; हालांकि परिजनों ने बताया कि हाल के महीनों में वह ठीक हो गई थीं.

ये भी पढ़ें : मुझे धोखा दिया इसलिए; लड़के का सुसाइड, लड़की को भी मार डाला, नोएडा में वैलेंटाइन डे पर खूनी खेल

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. क़ासिम आबिदी ने कहा कि प्रथम दृष्टया निजी और पारिवारिक जीवन की कुछ परेशानियाँ कारण प्रतीत हो रही हैं, हालांकि विस्तृत जांच जारी है। अंजू के परिजन झारखंड से कानपुर आ रहे हैं.

(भाषा इनपुट्स के साथ)

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Kanpur Suicide, Anju Kumari Death, Junior Technician, Fiance Quarrel On Phone, Staff Quarters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com