विज्ञापन

मुझे धोखा दिया इसलिए; लड़के का सुसाइड, लड़की को भी मार डाला, नोएडा में वैलेंटाइन डे पर खूनी खेल

नोएडा सेक्टर 107 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.यहां सेक्टर 107 में एक कार में लड़के और लड़की की लाश मिली है. दोनों को गोली लगी हुई है. सूत्रों के मुताबिक शुरूआती जांच में लगता है लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को गोली मार ली.

मुझे धोखा दिया इसलिए; लड़के का सुसाइड, लड़की को भी मार डाला, नोएडा में वैलेंटाइन डे पर खूनी खेल
  • नोएडा सेक्टर 107 में एक कार के अंदर लड़के और लड़की की गोली लगने से मौत
  • प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारी
  • मृतक लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है, जिससे पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है
नोएडा:

नोएडा सेक्टर 107 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.यहां सेक्टर 107 में एक कार में लड़का और लड़की की लाश मिली है.दोनों को गोली लगी हुई .सूत्रों के मुताबिक शुरूआती जांच में लगता है लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को गोली मार ली. लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है जिस से पुलिस ने ये आशंका जताई है. पुलिस टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. 

वेलेंटाइन डे पर खूनी खेल 

वेलेंटाइन डे के मौके पर आज नोएडा के सेक्टर 107 में बड़ी वारदात हो गई. एक कार के अंदर लड़का-लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतकों की पहचान सुमित (32 वर्ष) पुत्र राजवीर,निवासी त्रिलोकपुरी,दिल्ली और रेखा (26 वर्ष) पुत्री देवचंद,निवासी सलारपुर, सेक्टर-101,नोएडा के रूप में हुई है.जानकारी के मुताबिक सुमित के लिए दिल्ली में मिसिंग रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी.सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे थे. कार से सभी साक्ष्य जुटाकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वॉट्सऐप मैसज में रिश्ते का जिक्र 

मृतक सुमित के फोन पर एक वॉट्सऐप मैसेज मिला है.मैसेज में सुमित ने लिखा कि मैं सुमित मरने जा रहा हूं और उसकी जिम्मेदार रेखा है क्योंकि उसने  15 साल मेरे साथ रहकर शादी का वादा किया था,लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही है. सुमित ने आगे कहा कि इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया है. 
 

पुलिस के अनुसार कार में जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले,जिससे प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका मजबूत होती दिख रही है.फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.परिजनों को सूचना दे दी गई है.पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा करेगी,फिलहाल जांच जारी है. 

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, Noida Crime, Noida Car Dead Body
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com