विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2026

लव मैरिज का High Voltage ड्रामा! 3 साल के प्यार पर बरसा मां-भाई का कहर, कुटाई का VIDEO वायरल

मामला कानपुर के कोतवाली क्षेत्र का है.फेथफुलगंज के रहने वाले युवक और युवती के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.दोनों एक ही बिरादरी के हैं,लेकिन परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था.जब सीधी उंगली से घी नहीं निकला,तो प्रेमी युगल ने गुरुवार को बगावत कर आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली.

लव मैरिज का High Voltage ड्रामा! 3 साल के प्यार पर बरसा मां-भाई का कहर, कुटाई का VIDEO वायरल
  • कानपुर के फेथफुलगंज क्षेत्र में तीन साल पुराने प्रेम संबंध को लेकर युवक-युवती की शादी पर बवाल
  • परिजनों ने शादी से विरोध जताया और मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में युवक को थप्पड़ मारकर बाहर निकाल दिया था
  • युवक को परिजनों ने ऑफिस से बाहर घसीटकर जमकर धुनाई की, लेकिन मौके पर मौजूद वकीलों ने बीच-बचाव किया
कानपुर:

प्यार,शादी,विरोध और फिर ड्रामा...यूपी के कानपुर के थाना रेल बाजार क्षेत्र के फेथफुलगंज के एक प्रेमी युगल की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है.तीन साल पुराने इश्क को मुकम्मल करने निकले प्रेमी को पहले प्रेमिका के परिजनों के थप्पड़ खाने पड़े,लेकिन अंत में पुलिस थाने में कहानी की हैप्पी एंडिंग भी हो गई.

क्या है मामला?

मामला कानपुर के कोतवाली क्षेत्र का है.फेथफुलगंज के रहने वाले युवक और युवती के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.दोनों एक ही बिरादरी के हैं,लेकिन परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था.जब सीधी उंगली से घी नहीं निकला,तो प्रेमी युगल ने गुरुवार को बगावत कर आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली.

बेटे पर बरसा मां का गुस्सा, भाई ने भी नहीं छोड़ा 

अगले दिन यानी शुक्रवार को जब यह जोड़ा अपनी शादी को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा,तो वहां पहले से ही क्लाइमेक्स तैयार था. प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लग चुकी थी.जैसे ही दूल्हा-दुल्हन ऑफिस पहुंचे,युवती की मां और भाई ने धावा बोल दिया.युवती का भाई दूल्हे ने कॉलर पकड़कर उसे एक के बाद एक थप्पड़ जड़ दिया.परिजनों ने उसे ऑफिस से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर धुनाई कर दी.मौके पर मौजूद वकीलों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दूल्हे को बचाया.

हंगामे की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई.वहां इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई.आखिरकार,पुलिस के समझाने और वकीलों के हस्तक्षेप के बाद प्रेमिका के परिजन मान गए.जो हाथ पहले थप्पड़ बरसा रहे थे,उन्होंने ही अंत में रिश्ते को रजामंदी दे दी.दोनों पक्षों में समझौता हो गया और प्रेम कहानी को अपनी मंजिल मिल गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Kanpur News, Kanpur Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com