विज्ञापन

VIDEO: तू-तू, मैं-मैं के बाद दंबग महिलाओं ने बुजुर्ग अम्मा से की बदसलूकी, CCTV वीडियो हो रहा वायरल  

नगर कोतवाली थानाध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि महिलाओं के बीच एक-दूसरे पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद हुआ था. घटना का सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

VIDEO: तू-तू, मैं-मैं के बाद दंबग महिलाओं ने बुजुर्ग अम्मा से की बदसलूकी, CCTV वीडियो हो रहा वायरल  
Hapur Women Fight: मामूली विवाद पर महिलाओं ने बुजुर्ग महिला को पीटा.

Hapur Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में महिलाओं में कहासुनी के बाद विवाद हो गया. इसके बाद दो महिलाओं ने बुजर्ग महिला के साथ मारपीट कर दी. यह घ्टना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र की साधना मार्केट का है, जहां महिलाएं आपस में भिड़ गईं. बताया गया कि बाजार में दो कॉस्मेटिक की दुकानें आमने-सामने हैं. जिन पर महिलाएं बैठती हैं. दोनों दुकानों की महिलाओं में ग्राहकों को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है. सोमवार 6 मार्च को कमेंटबाजी को लेकर लेकर फिर विवाद हो गया. जो देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों महिलाओं ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी. 

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

सीसीटीवी हो रहा वायरल 

आरोप है कि महिलाओं ने बुजुर्ग महिला को सरेआम थप्पड़ मारते हुए पीटा. इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, जबकि अन्य तमाशबीन बने रहे. यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बुजुर्ग महिला ने घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.  

सुहागरात पर दंग रह गया दूल्हा, धूमधाम से शादी कर जिसे घर लाया वो तो कुछ और ही निकली

पुलिस ने शुरू की जांच  

नगर कोतवाली थानाध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि महिलाओं के बीच एक-दूसरे पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद हुआ था. घटना का सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

प्रेमी पर झूठा केस, अधेड़ से कराई शादी... युवती की कहानी सुन हाईकोर्ट भी पसीजा, कहा- 'अपने मन का करो'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hapur News, Hapur Crime News, Up News, Up Crime News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com