विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: गौर सिटी 2 में मेड से मारपीट, विरोध में काम बंद, स्नैबिट ऐप की बुकिंग्स कैंसिल

घरेलू कामगारों के विरोध का असर स्नैबिट ऐप की सेवाओं पर देखने को मिला. बुकिंग करने पर लोगों को रद्द करने के अनुरोध मिले.

ग्रेटर नोएडा: गौर सिटी 2 में मेड से मारपीट, विरोध में काम बंद, स्नैबिट ऐप की बुकिंग्स कैंसिल
ग्रेटर नोएडा: मेड से मारपीट के विरोध में कामगारों ने की हड़ताल.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी-2 सोसायटी में काम करने वाली मेड के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. घटना के विरोध में इलाके के सैकड़ों घरेलू सहायकों ने सामूहिक रूप से काम बंद कर दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में घरेलू कामकाज की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं. खास तौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्नैबिट के जरिए घरेलू कामगारों को बुक करने वाले लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ऐप पर की जा रही लगभग सभी बुकिंग्स लगातार कैंसिल हो रही हैं .

जानकारी के अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ जब गौर सिटी 2 के 11 एवेन्यू में काम करने गई एक महिला मेड के साथ वहां के एक निवासी ने मारपीट की. घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र के अन्य हाउस हेल्प्स में आक्रोश फैल गया. घटना के विरोध में सभी ने एकजुट होकर हड़ताल यानी काम बंद कर दिया. इस विरोध प्रदर्शन का सीधा असर मंगलवार 16 जून की सुबह से ही स्नैबिट ऐप की सेवाओं पर देखने को मिला. लोगों ने ऐप के माध्यम से अलग-अलग कामगारों को बुक करने का प्रयास किया, तो उन्हें मेड्स की तरफ से बुकिंग रद्द करने के अनुरोध प्राप्त हुए.

ग्रेटर नोएडा की इस सोसायटी में हुई हाउस हेल्प से मारपीट.

कभी घरों में बर्तन माजकर कमाती थीं 2500 महीना, बंगाल चुनाव ने बदल दी किस्मत, औसग्राम की नई विधायक को जानिए

पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग

निवासियों के अनुसार, पूछताछ करने पर कामगारों ने बताया कि 11 एवेन्यू की घटना के विरोध में उन्होंने तब तक कोई भी नया काम न उठाने का संकल्प लिया है, जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता. महिला साथी के साथ मारपीट करने वाले पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. गौर सिटी 2 और उसके आसपास के इलाकों से कई अन्य लोगों ने भी इसी तरह के अनुभव साझा किए हैं, उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, व्यापक सामूहिक हड़ताल है .

घरों में काम करने वाली मेड को भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए क्या है BMC की स्वाभिमान निधि योजना और कैसे मिलेगा लाभ

क्या बोली बिसरख थाना पुलिस  

बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह के समय सूचना मिली थी कि कुछ कामगार महिलाएं गौर सिटी इलेवन एवेन्यू के गेट के सामने इकट्ठा हो रही हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाया, इसके बाद वे वापस चली गईं. अभी तक मामले को लेकर बिसरख थाने या चौकी पर लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. शिकायत आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

अमर कॉलोनी से ग्रेटर कैलाश तक, क्यों दिल्ली के पॉश इलाके घरेलू सहायकों के सॉफ्ट टारगेट बन रहे हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida News, Greater Noida Crime News, UP News, House Help, UP Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com