विज्ञापन

मां-बेटे इलाज के बहाने करते थे भोले-भाले लोगों का धर्मांतरण, बिहार का निकला मास्टरमाइंड विल्सन

Gorakhpur News: धर्मांतरण की शिकायत पर मां-बेटे समेत चार आरोपियों को हिरासत में लेकर गोरखपुर पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ में पता चला कि धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड बिहार का है, जिसकी तलाश में अब पुलिस जुट गई है. प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस का कहना है कि इनका कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाया ताकि इनके फैले नेटवर्क का पता चल सके.

मां-बेटे इलाज के बहाने करते थे भोले-भाले लोगों का धर्मांतरण, बिहार का निकला मास्टरमाइंड विल्सन
INCLUDING MOTHER-SON 4 ARRESTED FOR RELIGIOUS CONVERSION

Religious Conversion: गोरखपुर जिले में धर्मांतरण के मामले मां-बेटे समेत 4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. गिरफ्तार किए मां-बेटे झाड़- फूंक और इलाज़ के बहाने पैसे का प्रलोभन देकर लोगों के धर्मांतरण का प्रयास करते थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस का मुताबिक धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड बिहार का रहने वाला है, जिसका नाम विल्सन नाम बताया जा रहा है. 

धर्मांतरण की शिकायत पर मां-बेटे समेत चार आरोपियों को हिरासत में लेकर गोरखपुर पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ में पता चला कि धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड बिहार का है, जिसकी तलाश में अब पुलिस जुट गई है. प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस का कहना है कि इनका कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाया ताकि इनके फैले नेटवर्क का पता चल सके.

ये भी पढ़ें-EV Charging Point Blast: जीवित बचे शख्स ने किया बड़ा खुलासा, 'हादसे के समय चार्ज पर नहीं थी इलेक्ट्रिक कार'

धर्मांतरण का सिलसिला काफी दिन से और कई स्थानों पर होने का दावा

रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर के गुलरिहा पुलिस को रविवार को शीतल मिश्रा ने एक लिखित शिकायत में तहरीर दी थी. तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ लोग धन का लालच देकर आयुष विश्वविद्यालय के आसपास झाड़ फूंक से इलाज के नाम पर पैसे का प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास कर रहे हैं. शिकायत में दावा किया गया कि धर्मांतरण का सिलसिला काफी दिन से और कई स्थानों पर हो रहा है.

 धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मां-बेटे समेत चार के खिलाफ केस दर्ज 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मांतरण में संलिप्त पाए गए मां-बेटे समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया और धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत उनके खिलाफ मुकदमा  दर्ज कर लिया है. पूछताछ में पता चला कि धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड विल्सन नामक व्यक्ति है, जो बिहार का रहने वाला है, जिसके इशारे पर धर्मांतरण का पूरा खेल चल रहा था. पुलिस अब अन्य सहयोगियों और उनके गतिविधियों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL

Latest and Breaking News on NDTV

मास्टरमाइंड के साथ मिलकर धर्मांतरण का प्रयास कर रहे थे चारो आरोपी

सीओ सर्किल रवि कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुलरिहा निवासी आरोपी विक्की मास्टरमाइंड विल्सन के साथ मिलकर इलाके में प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास कर रहा है. इस संबंध में अभियुक्त अमित सिंह, विक्की कुमार, कन्हैया यादव और रीता देवी के खिलाफ अपराध संख्या 231/26 BNS धारा 3/5 उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्त प्रतिषेध अधिनियम दर्ज किया गया हैं और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-Maa Bamleshwari Temple: 1000 सीढ़ी चढ़कर श्रद्धालु पहुंचते हैं मंदिर, नवरात्रि में लगता है तांता, सुरक्षा में तैनात होते हैं 1200 जवान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com