UP News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां जाखलौन थाना क्षेत्र के सैपुरा गांव के पास जंगल में एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है. चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक के शरीर से उसका प्राइवेट पार्ट गायब है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस, वन विभाग व परिजनों के बीच मौत के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.
परिजनों का आरोप: सोची-समझी हत्या
मृतक की पहचान श्रीपाल सहरिया के रूप में हुई है. मृतक के चचेरे भाई रामसेवक ने बताया कि रात के समय जंगल की ओर से कई बार चीखने की आवाजें आई थीं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. सुबह जब शव मिला, तो वह पूरी तरह नग्न था और प्राइवेट पार्ट वाली जगह पर गहरा घाव था. परिजनों का सीधा आरोप है कि श्रीपाल की हत्या की गई है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
भाई ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, "यदि जंगली जानवर ने हमला किया होता, तो वह शरीर के अन्य हिस्सों को भी निशाना बनाता. मृतक के कपड़े पास ही सुरक्षित रखे मिले हैं. कोई भी जानवर कपड़े उतारकर हमला नहीं करता. मृतक की पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है."
वन विभाग और पुलिस के दावों में विरोधाभास
इस मामले में प्रशासनिक विभागों के बयानों ने गुत्थी को और उलझा दिया है. ललितपुर डीएफओ नवीन शाक्य ने मौके का मुआयना करने के बाद कहा कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया यह नहीं लग रहा कि युवक की मौत जंगली जानवर के हमले से हुई है. हालांकि, एहतियात के तौर पर गांव में टीमें तैनात कर दी गई हैं. वहीं, क्षेत्राधिकारी सुनील भारद्वाज का कहना है कि पुलिस जंगली जानवर के हमले की आशंका से इनकार नहीं कर रही है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी.
जांच के घेरे में कई अनुत्तरित सवाल
घटनास्थल की स्थिति कई सवाल खड़े करती है. यदि जानवर ने हमला किया, तो संघर्ष के निशान और शरीर पर नाखून के निशान क्यों नहीं हैं? केवल प्राइवेट पार्ट को ही निशाना क्यों बनाया गया? और सबसे अहम सवाल कि युवक के कपड़े सुरक्षित तरीके से कुछ दूरी पर कैसे मिले? फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह किसी "अजनबी" द्वारा की गई नृशंस हत्या है या कोई दुर्लभ वन्यजीव हमला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं