विज्ञापन

UP: गोंडा में स्कूल की हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर किया डांस! वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधक ने मांगी माफी

उत्तर प्रदेश के गोंडा में स्थित एक स्कूल की कुछ हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर भोजपुरी गानों डांस किया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद प्रबंधन ने माफी मांगी है.

UP: गोंडा में स्कूल की हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर किया डांस! वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधक ने मांगी माफी
स्कूल की कुछ हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर भोजपुर गानों पर डांस किया. (Photo: Screengrab)
गोंडा:

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक स्कूल में छात्राओं ने बुर्का पहनकर डांस किया. इसका विजुअल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां स्कूल के प्रोग्राम में स्टेज पर डांस कर रही हैं. बैकग्राउंड में भोजपुरी और हिंदी फिल्मी का गाना बज रहा है. डांस का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बयानबाजी हो रही है.

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस डांस को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध भी कर रहे हैं और  मांग की जा रही है कि ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

विद्यालय के प्रबंधक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि वीडियो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल की छात्राओं द्वारा मनोरंजन के मकसद से हुआ था. इससे किसी समाज ठेस पहुंचाने मेरा कोई मकसद नहीं था. अगर किसी इससे परेशानी है, तो हम इस गलती के लिए माफी मांगते हैं. आगे इस बात ध्यान रखेंगे कि इस तरह गलती का कभी फिर से न हो. वहीं, बीएसए ने वायरल हुए वीडियो की जांच का आदेश दिया है. 

ये भी पढ़ें: 'हथेली गरम, पुलिस नरम', अखिलेश ने पुलिस व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार पर साधा न‍िशाना

क्या है पूरा मामला?

मामला गोंडा जिले के खोण्डारे थाना क्षेत्र अंतर्गत नॉलेज बीम एकेडमी स्कूल से संबंधित है. स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके छात्राओं ने बुर्का पहनकर डांस किया. छात्राओं ने भोजपुरी और हिंदी फिल्मी गाने पर डांस किया. अब इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

गौर करने वाली बात है कि बुर्का पहनकर डांस करने वाली चारों लड़कियां  हिंदू समुदाय से संबंधित हैं. सोशल मीडिया पर हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

स्कूल के प्रबंधन ने राम सुरेश कहा, "कुछ लड़कियों ने बुर्का और नकाब पहन कर डांस किया है, जिसमें कोई मुस्लिम बच्ची नहीं है, सब हिंदू लड़कियां हैं. अगर इससे किसी समुदाय या किसी मुस्लिम भाई को ठेस पहुंची है, या दुख और तकलीफ हो रही है, तो मैं क्षमा मांगता हूं. हमारा मकसद सिर्फ मनोरंजन था. बच्चियों का मकसद भी सिर्फ मनोरंजन का था."

प्रबंधन राम सुरेश ने आगे कहा, "मैं वादा करता हूं कि भविष्य में हमसे इस तरह की कोई गलती नहीं होगी. जो गलती हुई है, उसके लिए मैं करोड़ों बार क्षमा मांगने के लिए तैयार हूं.

(इनपुट- अनुराग कुमार सिंह)

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद-बिजनौर में तेंदुओं का आतंक! गन्ने के खेत बने ठिकाना, 2 हफ्ते में दर्जनों हमले और कई मौतें; प्रशासन अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Gonda, Burqa Dance, Students Dance, Bhojpur Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com