विज्ञापन

बैंककर्मियों के लिए बड़ी खबर, फाइव-डे बैंकिंग पर IBA ने बनाई हाई-लेवल कमेटी, जानिए बैंक यूनियन से कौन-कौन हुए शामिल

Five Day Banking High Level Committee: फाइव डेज वीक वर्क और अन्‍य मांगों को लेकर ही बैंक कर्मचारियों के यूनियन ने 3 दिन की हड़ताल बुलाई थी और हाई लेवल कमेटी बनाने के प्रस्‍ताव पर हड़ताल वापस ली थी.

बैंककर्मियों के लिए बड़ी खबर, फाइव-डे बैंकिंग पर IBA ने बनाई हाई-लेवल कमेटी, जानिए बैंक यूनियन से कौन-कौन हुए शामिल
5 डे बैंकिंग पर बन गई हाई लेवल कमिटी
(NDTV File Photo)

देशभर के सरकारी बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारयों के लिए बड़ी खबर है. बैंककर्मी लंबे समय से फाइव-डे बैंकिंग यानी हफ्ते में 5‍ दिन काम, 2 दिन आराम की जो मांग कर रहे हैं, उसके लिए इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने एक हाई-लेवल कमे‍टी गठित की है. इसमें IBA के भी प्रतिनिधि शामिल हैं और बैंक यूनियन से भी प्रतिनिधियों को शामिल गया है. 

सरकारी बैंकों (Public Sector Banks) और रीजनल रूरल बैंकों के लाखों कर्मचारियों की Five-Day Banking और दूसरी मांगों पर विचार करने के लिए इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने ये हाई-लेवल कमिटी गठित की है .

कमेटी में कहां से कितने सदस्‍य? 

मंगलवार को बैंक यूनियन को भेजे एक चिठ्ठी में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने बताया कि इस हाई-लेवल कमिटी में 5 इंडियन बैंक एसोसिएशन के प्रतिनिधि होंगे, जबकि बैंक यूनियन की तरफ से 7 प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. 

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद 28 से 30 सितंबर तक देशभर में होने वाली बैंक हड़ताल को 27 सितंबर की रात टालने का ऐलान किया गया था. 

IBA ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है, जिसमें सदस्‍यों के बारे में बताया गया है. इस समिति में बैंक प्रबंधन (IBA) और कर्मचारी संघों (UFBU) दोनों के टॉप के अधिकारियों को शामिल किया गया है. ऐसा इसलिए ताकि सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मत समाधान निकाला जा सके. 

समिति में कौन-कौन शामिल, यहां देखिए IBA का लेटर

Latest and Breaking News on NDTV

IBA की ओर से प्रतिनिधित्व: 

बैंक ऑफ इंडिया के MD और CEO रजनीश कर्नाटक को समिति का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि पंजाब नेशनल बैंक के MD और CEO अशोक चंद्र को अल्टरनेट चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है. 

इंडियन बैंक के  MD और CEO बिनोद कुमार, IDBI बैंक के  MD और CEO राकेश शर्मा और SBI के DMD जीएस राणा बतौर सदस्‍य, हाई लेवल कमिटी में शामिल हैं.  

बैंक यूनियन UFBU की ओर से: 

कर्मचारी यूनियनों की तरफ से AIBEA के जनरल सेक्रेटरी CH वेंकटचलम, AIBOC के रूपम रॉय, NBCE के एल. चंद्रशेखर, AIBOA के संजय खान, BEFI के देवाशीष बी. चौधरी, INBOC के प्रेम मक्कड़ और INBEF के ओपी शर्मा को हाई लेवल कमिटी का सदस्‍य बनाया गया है. 

वहीं, BKSM के जनरल सेक्रेटरी विनोद निकम को इस समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य (Invitee) बनाया गया है. 

इस उच्च स्तरीय समिति के गठन से बैंकिंग सेक्टर में फाइव-डे बैंकिंग लागू होने की उम्मीदों को एक नया बल मिला है, जिसपर आने वाले दिनों में और गहन विचार-विमर्श होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें : ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम पर सरकार ने दी खुशखबरी, जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन स्‍कीम का लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
5 Day Banking, 5 Day Banking Demand, High Level Committee On Banking, High Level Committee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com