मुजफ्फरनगर जिले के कवल गांव में गन्ने के खेत में दो युवकों ने 17 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि घटना शनिवार को उस समय हुई जब पीड़िता अपने घर के पास कूड़ा फेंकने गई थी. पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार बिजेन्द्र और रब्बाल ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया और उसे घटना की जानकारी किसी को ना देने की धमकी भी दी. एसएचओ ने बताया कि रब्बाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और बिजेन्द्र की तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है.
इससे पहले 2 अक्टूबर को नोएडा के सेक्टर 49 से एक 15 वर्षीय लड़की के उसी के मुंह बोले भाई द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया था. बरौला गांव में रहने वाले रोहित सूद ने एक सप्ताह पहले अपनी मुंह बोली से अपने घर पर बलात्कार किया. इस मामले में पीड़िता ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार दोपहर को आरोपी रोहित सूद को गिरफ्तार कर लिया था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं