विज्ञापन

50 हजार की सुपारी, नकाबपोश शूटर और पत्नी पर हमला, साजिश में पति निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने सुपारी देकर उसकी हत्या की साजिश रची. दो बार नाकाम रहने के बाद तीसरी बार गोली चलाई गई, जिसमें महिला बाल-बाल बची. पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

50 हजार की सुपारी, नकाबपोश शूटर और पत्नी पर हमला, साजिश में पति निकला मास्टरमाइंड
पत्नी की हत्या की साजिश में पति निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद में एक पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. इसको लेकर पति ने अपनी पत्नी की सुपारी दी. सुपारी किलर ने पहले दो बार रेकी करी लेकिन सफल नहीं हुए. तीसरी बार पत्नी जब अपने पति के साथ आ रही थी तब उसे पर गोली चलाई. गोली कमर में लगी बाल बाल बच गई. मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग

गाजियाबाद में डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में 26 जनवरी को संजू उर्फ संजना नाम की महिला को गोली लगी थी. यह वारदात उस समय हुई जब शाम को महिला अपने पति हरिशंकर के साथ बाइक पर बाजार से आ रही थी. इस दौरान दूसरी बाइक पर नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर फायरिंग की थी. इस मामले में महिला के पति हरिशंकर ने अपने पड़ोसियों पर शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था.

पत्नी के पड़ोसी से अवैध संबंध

पुलिस ने इस मामले में तमाम सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस छाने थे. पुलिस ने इस मामले में अब महिला के पति हरिशंकर दो सगे भाई विनीत और अर्जुन, राज, विभोर शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, संजना के प्रति हरिशंकर को शक था कि उसकी पत्नी के पड़ोसी से अवैध संबंध है. इसीलिए हमले के बाद उनको नामजद कराया था. इसी को लेकर उसने विनीत को 50,000 रुपये की सुपारी दी थी.

पहले दो बार संजू पर हमला करने की कोशिश

विनीत ने अपने भाई अर्जुन और राज के साथ मिलकर विभोर से पिस्तौल ली थी. इन सबने पहले दो बार संजू पर हमला करने की कोशिश की थी लेकिन किसी कारणवश नहीं कर पाए थे. इसी दौरान 26 जनवरी को महिला जब अपने पति के साथ बाइक पर बाजार से सामान लेकर आ रही थी तभी उस पर फायरिंग की. गनीमत रही की गोली कमर में लगी और महिला बच गई. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किया है. इनमें से एक आरोपी विभोर शर्मा के खिलाफ 20 मुकदमे कायम है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Wife Attack Case, Husband Hires Supari Killer, Attempt To Murder Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com