गाजियाबाद में अवैध निर्माणों पर प्रशासन का सख्त रुख लगातार जारी है. 28 जून रविवार को ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर C-8 में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई एडीएम (प्रशासन) विकास कश्यप और डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के निर्देशन में की गई. ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान यूपीसीडा (UPSIDA) के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा. सर्किल लोनी के एसीपी सिद्धार्थ गौतम स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे. तीन बुलडोजरों ने कुछ घंटों में मजार को जमींदोज कर दिया.

Ghaziabad Bulldozer action: बड़ी संख्या में तैनात रही पुलिस की टीम.
पहले कब्जा किया फिर बना दी गई थी मजार
अधिकारियों के अनुसार, करीब 225 वर्ग मीटर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है. इस जमीन की बाजार में अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है. साल 2001 में यूपीसीडा की इस जमीम पर कुछ लोगों ने कब्जा किया था, वहां में यहां मजार बना दी गई. कार्रवाई के दौरान प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर शांतिपूर्ण ढंग से ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई.
भूखे हैं, घर नहीं, आमदनी भी खत्म... दिल्ली के यमुना बाजार बुलडोजर एक्शन में उजड़े परिवारों का दर्द

गाजियाबाद में जारी रहेगी कार्रवाई
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. सरकारी जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.
दिल्ली के यमुना बाजार में चला बुलडोजर, 310 घर जमींदोज, लोग बोले- '35 साल बाद हम अवैध कैसे?'

गाजियाबाद में 1.5 करोड़ की सरकारी जमीन को कराया गया कब्जामुक्त.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं