विज्ञापन

गाजियाबाद: ग्रेजुएट महिला और MBA पास युवक ने बिल्डर से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, फुलप्रूफ प्लान भी हो गया फेल 

UP News: डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी महिला सविता चौधरी बिल्डर के साथ काम कर चुकी है. उसे बिल्डर अर्पित की सभी डील्स की जानकारी थी. उसे पता था कि अर्पित से 10 करोड़ रुपये आसानी से मिल सकते हैं.

गाजियाबाद: ग्रेजुएट महिला और MBA पास युवक ने बिल्डर से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, फुलप्रूफ प्लान भी हो गया फेल 
Ghaziabad Crime News: पुलिस गिरफ्त में रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपी.

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में बड़े बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाली महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की मास्टरमाइंड सविता चौधरी है जो ग्रेजुएट है, जबकि उसका साथी रोबिन MBA पास है. सविता पहले बिल्डर के पास काम करती थी. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फुलप्रूफ प्लानिंग की और रंगदारी की डिमांड की. इसके लिए आरोपियों ने दूसरी सिम और मोबाइल का इस्तेमाल किया गया था. लेकिन, मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद आरोपी बच नहीं सके.  

जान से मारने की दी थी धमकी 

डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि 11 अप्रैल 2026 को अर्पित गुप्ता नाम के एक बिल्डर ने थाना इंदिरापुरम में रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनसे 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. पैसे न देने पर जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है. शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. बुधवार 15 अप्रैल को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें एक महिला सविता चौधरी और उसके दो सहयोगी रविंदर और तुषार शामिल हैं. ये सभी प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हुए हैं. सविता कुछ दिन पहले तक अर्पित के यहां काम करती थी. 

कारगिल योद्धा ने SP के पैर पकड़े, रोते हुए बोले- 35 बार थाने गया, अफसरों से भी मिला, अब जीने का मन नहीं करता

तीनों ने मिलकर बनाया प्लान 

डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी सविता चौधरी को बिल्डर अर्पित की सभी डील्स की जानकारी थी. उसे पता था कि अर्पित से 10 करोड़ रुपये आसानी से मिल सकते हैं. वहीं इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड है. उसके दो साथी रविंदर और तुषार आपस में मौसेरे भाई हैं. तीनों ने मिलकर रंगदारी मांगने का प्लान बनाया और ऐसे सिम और मोबाइल का इंतजाम किया जो उनके नाम पर नहीं था. इसके बाद तीनों ने नोयडा जाकर बिल्डर को धमकी दी. धमकी देते हुए उन्होंने कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी का नाम लिया, जिससे बिल्डर दहशत में आए जाए. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया है. 

180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो... आरोपी अयान के घर पर चला बुलडोजर

लेखक के बारे में
img
Pintu Tomar
Pintu Tomar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Crime News, Up News, Up Crime News,  Ghaziabad News,  , UP Latest Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com