विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2020

प्रयागराज हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए गए पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन

गोपीनाथन शनिवार को दिल्ली से यहां 'नागरिकता बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' के मुद्दे पर दो घंटों की संगोष्ठी को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. गोपीनाथन द्वारा उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलने से रोकने के बारे ट्वीट करने के बाद हिरासत में लिया गया.

प्रयागराज हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए गए पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन
केरल के पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन (फाइल फोटो)
  • एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्हें हिरासत में लिया गया गोपीनाथन को
  • 'नागरिकता बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' गोष्ठी में शामिल होना था
  • अखिल भारतीय जनवादी मंच द्वारा आयोजित की गई थी दो घंटे की गोष्ठी
प्रयागराज:

केरल के पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन (Kannan gopinathan) के प्रयागराज में एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी. गोपीनाथन शनिवार को दिल्ली से यहां 'नागरिकता बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' के मुद्दे पर अखिल भारतीय जनवादी मंच द्वारा आयोजित दो घंटों की संगोष्ठी को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. गोपीनाथन द्वारा उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलने से रोकने के बारे ट्वीट करने के बाद उन्हें हिरासत में लिए जाने की बात प्रकाश में आई.

पूर्व आईएएस अधिकारी ने कहा, 'मेरे फ्लाइट से निकलकर निकास की ओर जाते ही, दस पुलिसकर्मी मेरे पास आए और मुझसे मेरी पहचान पूछी. जब मैंने उन्हें अपना नाम बताया तो वे मुझे वीआईपी लाउंज में लेकर गए और इसके बाद वहां से मुझे किसी सिक्योरिटी कमरे में ले जाया गया.'

Video: लखनऊ में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस की कार्रवाई, जब्त किए कंबल और खाने का सामान

उन्होंने आगे कहा, 'पुलिस ने मुझे इलाहाबाद से रवाना होने के बाद की मेरी योजनाओं के बारे में पूछा और जब मैंने उन्हें बताया कि मुझे शनिवार की रात को दिल्ली से बोकारो के लिए फ्लाइट लेनी है, तो उन्होंने मुझे वापसी की उड़ान से दिल्ली भेज दिया.' बता दें, गोपीनाथन उस वक्त सूर्खियों में आए थे जब धारा 370 के निरस्त होने के बाद उन्होंने अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया था. उस वक्त उन्होंने इसे 'जम्मू कश्मीर के लोगों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन' कहा था.

VIDEO: लखनऊ में CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई, जब्त किए कंबल और खाने का सामान

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CAA, UP Police, Kannan Gopinathan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com