प्रतीकात्मक फोटो.
- पांचो लोग कार में सवार होकर मथुरा जा रहे थे
- पुलिस उनके शिनाख्त का प्रयास कर रही है
- शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है
मथुरा:
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार की सुबह नोएडा से आगरा जा रहे एक कार के डिवाइडर पर चढ़कर पलट जाने से उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस उनके शिनाख्त का प्रयास कर रही है. महावन थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि पंजाब के लुधियाना जिला निवासी पांच व्यक्ति कार से नोएडा से आगरा जा रहे थे. उसी दौरान माइलस्टोन संख्या 115-116 के पास कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गई.
जीपी सिंह ने बताया कि चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी. पांचवें ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने कहा कि सभी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Accident, Noida, Driver Lost Control, Five Dead, Mathura