विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2017

300 हाजियों का पहला जत्था लखनऊ से हज के लिए हुआ रवाना

अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने हज यात्रियों को फूल देकर उनकों हज यात्रा के लिए विदा किया एवं उनकी यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दीं.

300 हाजियों का पहला जत्था लखनऊ से हज के लिए हुआ रवाना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 300 हज यात्री सोमवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से हज के लिये रवाना हुये. हज हाऊस में हरी झंडी दिखाकर हज यात्रियों के पहले जत्थे को एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया. इस अवसर पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने हज पर जाने वाले यात्रियों से अपील की कि वो मुल्क के अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली की दुआ मांगें. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने इस हज के लिए हरसम्भव बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास किया है, जिसे आने वाले वर्षों में और भी बेहतर बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि हज यात्रियों की किसी भी समस्या के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है. उन्होंने हज यात्रियों को हज की शुभकामनाएं देते हुए उनसे कहा कि आने वाले दिनों में सरकार इस दिशा में और ही बेहतर सुविधा उपलब्ध करायेगी तथा हज से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण जल्‍द से जल्‍द किया जायेगा.

यह भी पढ़ें
जायरीन के रूप में आतंकवादियों का प्रवेश रोकने के लिए सऊदी अरब सरकार ने सुरक्षा कड़ी की

अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने हज यात्रियों को फूल देकर उनकों हज यात्रा के लिए विदा किया एवं उनकी यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दीं. उनकी सरकार द्वारा हज यात्रियों के साथ 146 खादिमुल हुज्जाज (सरकारी सेवक) भेजे जा रहे हैं ताकि हज यात्रियों को सउदी अरब में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो.

यह भी पढ़ें
सरकार की कोशिश है कि हज सब्सिडी खत्म होने पर राज्यों पर नहीं पड़े बोझ : मुख्तार अब्बास नकवी


इससे पहले कई वर्षों से खादिमुल हुज्जाज नहीं भेजे जा रहे थे, इस बार उनकी सरकार ने हर जत्थे के साथ दो खादिमुल हुज्जाज भेजने का फैसला किया है. गौरतलब है कि सोमवार दोपहर 12 बजे चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे लखनऊ से 300 हज यात्रियों का जत्था मक्का के लिए रवाना हुआ. इन यात्रियों में सबसे अधिक सिद्धार्थ नगर से 67 हज यात्री, लखनऊ से 21, कानपुर से 15, प्रतापगढ़ से 20 तथा बरेली से 18 यात्री शामिल थे.

यह भी पढ़ें
हज आवेदन प्रक्रिया होगी डिजिटल, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोबाइल ऐप किया शुरू

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
First Batch Of Haj Pilgrims, 300 Haj Pilgrims, Mecca
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com