UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad Encounter) जिले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को एनकाउंटर (Firozabad Police Encounter) के दौरान गिरफ्तार कर लिया. थाना टूंडला क्षेत्र के हिरनगांव अकबरपुर के पास हुई मुठभेड़ में जवाहर लाल नामक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर बताया है. पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों ने बीती रात गांव त्रिलोकपुर में आपसी विवाद के दौरान फायरिंग की थी. इस घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

UP Police Encounter: फिरोजपुर पुलिस का एनकाउंटर
8 से 10 घंटे में दबोचे गए आरोपी
गोलीबारी की घटना के महज 8 से 10 घंटे के भीतर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया. शनिवार तड़के थाना टूंडला पुलिस को सूचना मिली कि फायरिंग करने वाले बदमाश हिरनगांव अकबरपुर के पास छिपे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सघन कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया.

UP Police Encounter: गिरफ्तार बदमाश
पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
पुलिस के अनुसार, टीम के पहुंचते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जवाहर लाल नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी पुष्पेंद्र और पवन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे.
अवैध हथियार बरामद, घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं. घायल बदमाश जवाहर लाल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा है. पुलिस पूरे मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

UP Police Encounter: अस्पताल में भर्ती आरोपी
क्या बोले एसपी सिटी फिरोजाबाद?
एसपी सिटी फिरोजाबाद रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 20 मार्च की रात करीब 8:30 बजे थाना टूंडला क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर में उपले तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. इसी विवाद में एक पक्ष ने अवैध शस्त्र का प्रयोग करते हुए दूसरे पक्ष की दो महिलाओं और एक बच्चे को घायल कर दिया था. घायलों को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया.
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर जवाहर लाल को हिरनगांव रोड के पास खेत और जंगल इलाके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. इस मामले से जुड़े दो अन्य आरोपियों को भी पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि बाकी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
यह भी पढ़ें : फरीदाबाद में सगाई होने पर जानलेवा कदम; युवक ने गर्लफ्रेंड को जबरन जहर दिया, अब दोनों हॉस्पिटल में
यह भी पढ़ें : MP राज्यसभा चुनाव; 58 वोट का खेल: कांग्रेस की तीसरी सीट पर संकट, सुप्रीम कोर्ट, क्रॉस वोटिंग और सियासी शतरंज
यह भी पढ़ें : Tiger Corridor का रास्ता साफ; NH-46 को लेकर हाई कोर्ट, वाइल्डलाइफ बोर्ड व केंद्र की मंजूरी, NHAI करेगा काम
यह भी पढ़ें : KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू; बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऐसे करें आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं