विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2020

PM के दीपक जलाने की अपील पर BJP महिला मोर्चा की नेता ने घर से बाहर आकर पिस्टल से की फायरिंग, फेसबुक पर पोस्ट किया VIDEO

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून तोड़ने में सबसे ज्यादा आगे भाजपा नेता ही रहते हैं.

Also Read in
PM के दीपक जलाने की अपील पर BJP महिला मोर्चा की नेता ने घर से बाहर आकर पिस्टल से की फायरिंग, फेसबुक पर पोस्ट किया VIDEO
भाजपा महिला मोर्चा की नेता फेसबुक पर पोस्ट किया फायरिंग का वीडियो
  • BJP महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने की फायरिंग
  • फेसबुक पर पोस्ट किया था वीडियो
  • फजीहत होने पर बोलीं- बहुत शर्मिंदा हूं

लखनऊ, कोरोनावायरस के खिलाफ पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दीपक, मोमबत्ती और टॉर्च जलाकर एकजुटता का संदेश दिया. इसी बीच, उत्तर प्रदेश के बलरामपुर ज़िले की बीजेपी (BJP) महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने कोरोना को भगाने के लिए हवाई फायरिंग की. उनका कहना है कि उन्होंने उत्साहित होकर फायरिंग कर दी थी. इसका वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था. जिसे तमाम लोगों ने शेयर भी किया और यह वीडियो वायरल हो गया. हालांकि, इस पर फ़ज़ीहत होने के बाद उन्होंने अब अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी है.

बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने अपनी सफाई में लोगों से माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि कल जब मैं घर के बाहर निकली तो उन्हें बिल्कुल दीवाली जैसा माहौल लगा. इससे उत्साहित होकर उन्होंने फायरिंग कर दी. मैं इसलिए बहुत शर्मिंदा और लज्जित हूं और जब तक जिंदा रहूंगी फिर कभी ऐसे गलती नहीं करूंगी. 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंजू तिवारी द्वारा फायरिंग की जा रही है. इस मामले में थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है. 

वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून तोड़ने में सबसे ज्यादा आगे भाजपा नेता ही रहते हैं. कल पीएम की अपील थी दीया जलाने की, लेकिन देखिए कैसे भाजपा नेता व बलरामपुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने खुलेआम प्रदर्शन के लिए फायरिंग की और वीडियो फेसबुक पर डाला. योगी आदित्यनाथ इस पर कार्यवाही करेंगे क्या?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com