(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- लड़की ने खुद को आग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.
- पुलिस ने जानकारी दी कि प्रेम प्रसंग का था मामला.
- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरनगर:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक प्रेम प्रसंग में प्रेमी युवक का लड़की के साथ घर से भागने के लिए मना करने पर युवती ने आत्मदाह कर लिया. भागने से प्रेमी के इंकार के बाद 15 साल की एक लड़की ने खुद को आग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. थाना प्रभारी बीपी यादव ने बताया कि यह घटना सोमवार की है. लड़की के प्रेमी (20) पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है.
उन्होंने बताया कि लड़की अपने प्रेमी के साथ भागना चाहती थी क्योंकि दोनों के घरवाले उनके बीच के रिश्तों को स्वीकार नहीं कर रहे थे.
यह भी पढ़ें : रेप पीड़िता ने खुद को आग लगाई, अस्पताल में मौत
अधिकारी ने बताया कि लड़की अपने प्रेमी पर भागने का दबाव डाल रही थी लेकिन उसने मना कर दिया.
VIDEO : घर में शौचालय नहीं होने पर कॉलेज छात्रा ने कर ली खुदकुशी
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं