उत्तर प्रदेश के औरैया से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पर एक कलयुगी पिता ने अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
मामला है औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र का, जहां पर एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना डाला. आरोप है कि 15 वर्षीय किशोरी के साथ पिता ने दुष्कर्म किया. घटना 28 अप्रैल की बताई जा रही है. मामले में किशोरी की मां ने अछल्दा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ एरवाकटरा क्षेत्र में एक शादी समारोह में गई थी. घर में उसकी 15 वर्षीय बेटी अकेली थी. 28 अप्रैल की रात को उसका पति घर वापस आया गया था. आरोप है कि रात में उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. जब दूसरे दिन उसकी मां घर लौटी, तो उसने पूरी व्यथा मां को बताई. इसके बाद मां बेटी को थाने ले गई और पुलिस को घटना की सारी आप बीती बताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया.
क्षेत्राधिकारी बिधूना प्रत्यूष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 2/05/2025 को थाना अछल्दा अंतर्गत एक गांव से 112 पर पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की सूचना प्राप्त हुई प्राप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर पीड़िता और परिवारी जनों से बात कर घटना का प्रथम दृष्टया सत्य होना पाया गया. पीड़िता की माता के द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अछल्दा पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सबूत जुटाने की कार्रवाई की जा रही है.
(रिपोर्टर- जाहिद अख्तर)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं