विज्ञापन

फर्रुखाबाद लिंक गंगा एक्सप्रेसवे, सर्किल रेट बढ़े, 17 मई से किसान करेंगे जमीन का बैनामा, क्यों नपे 2 लेखपाल?

Farrukhabad Link Ganga Expressway: फर्रुखाबाद लिंक गंगा एक्सप्रेसवे के लिए सर्किल रेट बढ़ाए जाने के बाद किसान जमीन देने के लिए तैयार हो गए हैं. सोमवार 17 मई से किसान जमीन का बैनामा शुरू करेंगे. जमीन खरीदी में लापरवाही करने पर डीएम अंकुर लाठर ने 2 लेखपालों को निलंबित कर दिया है.

फर्रुखाबाद लिंक गंगा एक्सप्रेसवे, सर्किल रेट बढ़े, 17 मई से किसान करेंगे जमीन का बैनामा, क्यों नपे 2 लेखपाल?
Farrukhabad Link Ganga Expressway. (File Photo)

Farrukhabad Ganga Expressway Link News:  उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से निकले वाले लिंक गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीदने का काम चल रहा है. शनिवार 16 मई को जिले के डीएम अंकुर लाठर ने तहसील सदर और रजिस्टार कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान, जमीन खरीदी को लेकर सामने आई लापरवाही पर डीएम ने 2 लेखपालों सस्पेंड कर दिया. उन्होंने सभी तहसील कार्मिकों को चेतावनी दी कि अगर, काम में किसी भी तरह की लापरवाही बरती तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीएम अंकुर लाठर ने कहा कि लिंक गंगा एक्सप्रेसवे (Link Ganga Expressway) के काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. 

शाहजहांपुर से निकला गंगा एक्सप्रेसवे 

दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे पहले फर्रुखाबाद से निकलना था, लेकिन बाद में इसे फर्रुखाबाद से हटाकर शाहजहांपुर से निकाल दिया गया. जिले से 4 विधायक और सांसद होने के बाद भी गंगा एक्सप्रेसवे के फर्रुखाबाद से जाने को लेकर जनता में नाराजगी थी. इसके बाद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया किया फर्रुखाबाद से लिंक एक्सप्रेसवे निकाला जाएगा. इसी लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीदी का काम चल रहा है. 

Farrukhabad DM Ankur Lather Suspends Two Lekhpals.

Farrukhabad DM Ankur Lather Suspends Two Lekhpals.

जमीन खरीदने के लिए लगाए गए हैं तीन कैंप 

किसानों से जमीन खरीदने के लिए सदर तहसील में 3 कैंप लगाए गए हैं. यह कैंप खिमसेपुर, चिलौली और सदर तहसील में लगे हैं. किसानों की जमीन खरीदी का काम देख रहे लेखपाल प्रवीण दुवे नीमकारोरी क्षेत्र और मदनपुर क्षेत्र के लेखपाल महेश्वर सिंह ने काम में लापरवाही बरती, जिसके चलते डीएम अंकुर लाठर ने उन्हें निलंबित कर दिया. 

गंगा एक्सप्रेसवे पर खत्म हुई Free राइड: जानिए मेरठ से प्रयागराज तक का नया टोल रेट List

17 मई सोमवार से किसान करेंगे बैनामा  

निलंबित लेखपाल प्रवीण दुबे ने बताया कि नीमकारोरी क्षेत्र में किसानों से करीब 50 हेक्टेयर (199.33 बीघा) जमीन खरीदी जानी है. सर्किल रेट कम होने के कारण किसानों ने अभी तक जमीन नहीं दी थी. किसानों की नाराजगी के चलते शासन की ओर से जमीन खरीदने के सर्किल रेट बढ़ा दिए गए हैं. अब यह   53 लाख 90 हजार प्रति हेक्टेयर हो गया है. इससे किसान जमीन बेचने के लिए तैयार हो गए हैं. सोमवार 17 मई को वे जमीन का बैनामा करना शुरू कर देंगे. खुद पर हुई कार्रवाई को लेकर लेखपाल प्रवीण दुबे ने कहा कि हमारी कोई लापरवाही नहीं है. हम सुबह से लेकर शाम तक किसानों के बीच रहते हैं. कम सर्किल रेट होने के कारण जमीन खरीदी में देरी हुई है. 

यूपी, बिहार से बंगाल तक नया एक्सप्रेसवे बनेगा, गंगा एक्सप्रेसवे को देगा टक्कर, तीन राज्यों के ये 12 जिले कनेक्ट होंगे

4587 बैनामा और होने हैं 

मदनपुर क्षेत्र के लेखपाल महेश्वर सिंह़, जिन्हें डीएम अंकुर लाठर ने निलंबित किया है, उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में 18 किसानों ने बैनामा कर दिए हैं. अभी 4587 बैनामा और होने हैं. सर्किल रेट बढ़ने के बाद किसान जमीन देने को तैयार हैं. जल्द ही बैनामे होंगे.  

(शिव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com