विज्ञापन

शादियों में महिलाओं की फोटो खींच AI से बनाता था अश्लील वीडियो, मोबाइल में मिलीं 1000 क्लिप्स, अरेस्ट

UP Crime News: यूपी के एटा जिले के जलेसर कस्बे से बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी पर कई खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कि वह अपनी रिश्तेदार लड़कियों के फोटों शादियों में खींच लेता था और फिर AI की मदद से अश्लील वीडियो बना लेता था.

शादियों में महिलाओं की फोटो खींच AI से बनाता था अश्लील वीडियो, मोबाइल में मिलीं 1000 क्लिप्स, अरेस्ट
एटा पुलिस ने आरोपी मुदित को किया गिरफ्तार
  • एटा पुलिस ने महिलाओं को फोटो खींचकर एआई से अश्लील वीडियो बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है.
  • वह शादियों में परिचित महिलाओं के फोटो खींच लेता था. आरोपी का नाम मुदित था.
  • पुलिस को मुदित के मोबाइल से 1000 अश्लील वीडियो मिले हैं. ज्यादातर उसने खुद एडिट किए थे.
एटा:

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक ऐसी खबर जो हर परिवार के लिए आंखें खोलने वाली है. शादी ब्याह में फोटो खींचना, खिंचाना आम है, लेकिन अगर कोई ऐसे आयोजनों में महिलाओं और लड़कियों को फोटो खींचें और उन्हें फिर एडिट कर अश्लील साइट पर डाल दे तो क्या होगा. एटा में पुलिस ने एक ऐसे ही शख्स को पकड़ा है, पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला तो 1000 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें मिलीं. पूछताछ में उसने बताया कि वो शादी ब्याह में सुंदर दिखने वाली महिलाओं और लड़कियों की फोटो खींचता था.  फिर एआई की मदद से उन्हें एडिट करके अश्लील वीडियो और फोटो बना लेता था.

बाल यौन शोषण से जुड़ा था मामला 

दरअसल, जलेसर कस्बे के मुदित ने चार साल की एक बच्ची के साथ गलत हरकत की थी. उसने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे अपने मोबाइल में सेव कर लिया. गूगल के निगरानी तंत्र ने गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन एजेंसी को इसकी जानकारी दी थी. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और जलेसर से मुदित को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद जब मोबाइल चेक किया गया तो उसमें 1000 से ज्यादा अश्लील वीडियो थे. जिसमें ज्यादातर वीडियो मुदित ने एआई की मदद से एडिट किए थे. पूछताछ में पुलिस को मुदित ने हैरान करने वाली जानकारी दी थी. 

रिश्तेदार और परिचित लड़कियों के खीच लेता था फोटो 

पुलिस ने मुदित से इन वीडियो को लेकर पूछताछ की तो उसने हैरान करने वाली जानकारी दी. मुदित ने बताया कि वह शादियों में परिचित और रिश्तेदार लड़कियों, महिलाओं के फोटो खींचता था. उसके बाद उन्हें एआई की मदद से एडिट करके अश्लील वीडियो में बदल लेता था. वह अश्लील क्लिप में आपत्तिजनक स्थिति में दिखने वाली लड़कियों के चेहरे पर लगा देता था. ज्यादातर वीडियो वह खुद ही एडिट कर लेता था. उसने सभी वीडियो अपने मोबाइल में सेव करके रखे थे. एटा पुलिस ने बड़ी सावधानी से उसकी गिरफ्तारी की थी. क्योंकि भनक लगने की स्थिति में वह वीडियो मिटा सकता था. 

ये भी पढ़ेंः लोहे की रॉड से मारा, सिगरेट से दागा, तोड़ दी हड्डी, मां-बाप ने अपने ही बच्चों पर क्यों की इतनी बेरहमी

कैसे मुदित तक पहुंची पुलिस 

पुलिस ने बताया कि 42 साल का मुदित अविवाहित है. जिसने सभी वीडियो अपने मोबाइल के गूगल ड्राइव में सेव कर लिए थे. इंटरनेशनल एजेंसी एनसीएमईसी जिसका ऑफिस यूएसए में है. वह इस तरह के आपत्तिजनक कंटेंट की निगरानी करती है. इसी एजेंसी ने दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर क्राइम कंट्रोल टीम को यह जानकारी दी थी कि एटा जिले के जलेसर कस्बे में लगातार आपत्तिजनक कंटेंट सेव किया जा रहा है. जिसके बाद लखनऊ साइबर क्राइम की तरफ से जानकारी एटा पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने चार दिन तक रेकी करके मुदित को गिरफ्तार किया था. 

11 आईडी चलाता था मुदित

आरोपी मुदित 11 ईमेल आईडी चलाता था. वह लगातार गूगल ड्राइव में अलग-अलग आईडी में यह अश्लील वीडियो सेव करता था. पुलिस ने सभी आईडी साइबर सेल को ट्रेस कर लिया था. उसके बाद ही यह कार्रवाई हुई है. अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने करीब 9 बार इनपुट भेजा था. जिसमें कुछ वीडियो भेजे गए थे. इसमें आरोपी मुदित भी दिखा था. इसी इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई हुई थी. 

मुदित को जानने वाले लोग परेशान 

दरअसल, मुदित की गिरफ्तारी के बाद भी जलेसर कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है. क्योंकि उसने अपने रिश्तेदारों और परिचित महिलाओं के भी एडिट करके अश्लील वीडियो बनाए हैं. ऐसे में जिन लोगों के घर उसका आना-जाना रहता था वह सबसे ज्यादा परेशान है. मुदित को जानने वाले लोग फिलहाल कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं. वहीं पुलिस ने इस मामले में एक्शन तेज कर दिया और मुदित से जुड़े लोगों की जानकारी भी निकाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि मुदित के खिलाफ पुलिस के पास बहुत सबूत हैं. ऐसे में उससे जुड़ी चार्जशीट जल्द ही दायर की जाएगी.

ये भी पढे़ंः मां हॉस्पिटल में थी भर्ती, स्कूल में टीचर ने दी ऐसी सजा कि 8वीं की छात्रा ने दे दी जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Crime News, Etah News, Etah Police, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com