- धर्म संसद में संतों का हंगामा
- भागवत के भाषण के बाद हुआ विवाद
- 'तारीख बताओ' के लगाए नारे
प्रयागराज में कुंभ के बीच हो रही धर्म संसद (Dharma Sansad) के बीच राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा कि राम मंदिर (Ram Mandir) से एक इंच भी समझौता नहीं होगा. इसके साथ ही कहा गया कि हमें उसी तरह का राम मंदिर चाहिए जैसा हम लोगों को दिखाते रहे हैं. भागवत के धर्म संसद में भाषण दिए जाने के बाद संतों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. धर्म संसद में करीब दो दर्जन से ज्यादा संतों ने 'तारीख बताओ, तारीख बताओ' के नारे लगाना शुरू कर दिया. धर्म संसद से सामने आईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि संत हंगामा कर रहे हैं.
इसके साथ ही भागवत ने कहा, 'इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी माना है कि नीचे मंदिर है. अब वहां जो भी बनेगा राम मंदिर ही बनेगा.हमने मोदी सरकार से कहा था कि हम आपको तीन साल नहीं छेड़ेंगे. हमने उग्र भाषा में सरकार से कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राम मंदिर हमारी प्राथमिकता नहीं है.' साथ ही भागवत ने कहा कि सरकार अगर मंदिर के लिए काम करेगी तो राम का आशीर्वाद मिलेगा. हालांकि, सरकार ने यह जरूर किया है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जाकर कहा कि वहां जिसकी जमीन है, उसे वह वापस की जाए.
#WATCH: Ruckus ensued after RSS chief Mohan Bhagwat's speech at the Dharm Sansad called by VHP in Prayagraj, protesters were demanding early construction of Ram temple in Ayodhya. pic.twitter.com/IGnOxThHuq
— ANI UP (@ANINewsUP) February 1, 2019
प्रयागराज कुंभ मेला : VHP की धर्मसंसद का अखाड़ा परिषद ने किया बहिष्कार
भागवत ने कहा कि आवेश और आक्रोश बनाए रखना है, लोगों को आरएसएस और संतों पर भरोसा है. भागवत ने कहा, '6 अप्रैल को एक करोड़ लोग मंदिर के लिए मंत्रोच्चार करेंगे. इस बार चुनाव हैं और मंदिर बनाने वालों को चुनना पड़ेगा. देश हिन्दुओं का है और दूसरे देशों के सताए हिन्दूओं को नागरिकता देने वाला नियम बनाने वाली ये सरकार है.हम सरकार के लिए कठिनाई नहीं पैदा करनी बल्कि मदद करनी है. भव्य राम मंदिर बनेगा, हम सकरात्मक सोचेंगे, निराशा मन में मत लाएं.सनातन धर्म के विजय का काल आया है.'
कुंभ में धर्म संसद का ऐलान: 21 फरवरी को होगा राम मंदिर का शिलान्यास,गोलियां खाने को भी तैयार
VIDEO- प्रयागराज में वीएचपी की धर्मसंसद, मंदिर बनेगा या माहौल?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं