विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11, रोहित-जायसवाल ओपनर, कोहली नंबर 4 पर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा. भारतीय टीम इस सीरीज में जीत के साथ शुरुआत कर सकती है. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी. सबकी नजर एक बार फिर कोहली और रोहित पर है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11, रोहित-जायसवाल ओपनर, कोहली नंबर 4 पर
भारतीय बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल की संभावना

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को यानी आज खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले वनडे में किस प्लेइंग इलेवन को लेकर मैदान पर उतरेगी, उसको लेकर बातें शुरु हो गई है. कई रिपोर्ट्स में ये भी बातें सामने आई है कि गौतम गंभीर अब यशस्वी जायसवाल को वनडे में ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहते हैं जिसके तहत ओपनिंग की जिम्मेदारी उन्हें दी जा सकती है. यदि ऐसा हुआ तो भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल को मिल सकती है और नंबर 3 पर शुभमन गिल खेल सकते हैं ,ऐसा हुआ तो फिर विराट कोहली की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया जाएगा और वह नंबर 4 पर बैटिंग कर सकते हैं. ऐसे में यह देखना काफी दिलचल्प होगा कि क्या कोहली अपनी बल्लेबाजी क्रम से बदलाव को लेकर निश्चित हैं. 

मोहम्मद कैफ ने भी जायसवाल को दिया मौका

हालांकि मोहम्मद कैफ ने भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी राय दी और उन्होंने कोहली की बल्लेबाजी क्रम से छेड़छाड़  नहीं की है. लेकिन कैफ ने अपनी प्लेइंग इलेवन में जायसवाल को नंबर 4 पर मौका दिया है. कैफ ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ओपनर के तौर पर गिल और रोहित का चुनाव किया है. नंबर 3 पर कोहली तो वहीं नंबर 4 पर जायसवाल को मौका दिया है. 

नंबर 5 पर कैफ की पसंद ऋतुराज गायकवाड़ हैं तो वहींस नंबर 6 पर केएल राहुल को मौका देने का फैसला किया है. नंबर 7 पर मोहम्मद कैफ ने रविंद्र जडेजा को जगह दी है. नंबर 8 पर कैफ ने नितीश कुमार रेड्डी या फिर गुरनूर बराड़ को जगह देने की वकालत की है. नंबर 9 पर कैफ की पसंद कुलदीप यादव हैं और नंबर 10 पर सिराज को जगह दी गई है. नंबर 11 पर प्रसिद्ध कृष्णा को मौका देने का बात कैफ ने की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

मोहम्मद कैफ की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी/ गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी/ गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज, पहला वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें-\ एशियन गेम्स 2026: मेडल न जीत पाने के बाद मनु भाकर का पहला रिएक्शन, बोलीं- मेरी जिंदगी का...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Rohit Sharma, Shubman Singh Gill, India Vs West Indies 2026, India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com