- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से दस श्रद्धालुओं की मौत हुई और कई लापता हैं.
- हादसे से पहले श्रद्धालु राधे-राधे का जप कर रहे थे, लेकिन किसी के पास लाइफ जैकेट नहीं था.
- नाव में पंजाब के लुधियाना, मुक्तसर, जगरांव तथा हरियाणा के हिसार से आए तीर्थयात्री सवार थे.
Mathura Boat Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को यमुना नदी में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इस हादसे से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए. इसमें एक वीडियो हादसे से तुरंत पहले का भी सामने आया है. जिसमें नाव पर बैठे श्रद्धालु राधे-राधे का जप करते नजर आ रहे हैं. वहीं एक वीडियो हादसे के तुरंत बाद का भी सामने आया, जिसमें कई लोग नदी डूबते नजर आ रहे हैं. इस हादसे पर पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने सभी मृतकों के लिए दो-दो लाख रुपए की राहत राशि का ऐलान किया है.
हादसे से पहले राधे-राधे का जप कर रहे थे सभी श्रद्धालु
हादसे से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वृन्दावन भ्रमण पर आया पंजाब के तीर्थयात्रियों का एक दल यमुना नदी में डूबने से पहले खुशी खुशी राधे-राधे का जप कर रहा था. एक नाव के यमुना में डूबने से ठीक पहले का एक वीडियो तेजी से प्रसारित होने से मालूम पड़ा कि सभी यात्री उस समय खुशी-खुशी तालियां बजाते हुए राधे-राधे का जाप कर रहे थे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
राधे–राधे गा रहे ये वही पंजाब के तीर्थयात्री हैं, जिनकी स्टीमर वृंदावन की यमुना नदी में पलट गई। अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, 5 लापता हैं। किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी। दरअसल, नाव वाले कमाई के चक्कर में ज्यादा लोग बैठा लेते हैं, जबकि उतनी लाइफ़ जैकेट होती नहीं हैं। https://t.co/71YDSy6ujx pic.twitter.com/nhvJtL1VP7
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 10, 2026
किसी भी यात्री ने नहीं पहन रखा था लाइफ जैकेट
यमुना नदी में श्रद्धालुओं/पर्यटकों से भरी एक नौका के पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लापता हैं. इस वीडियो से यह भी पता चला है कि नाव में सवार इन यात्रियों में से किसी को भी नाविक ने ‘लाइफ जैकेट' नहीं पहनाई थी, न ही उनमें से किसी ने भी स्वयं इस ओर ध्यान दिया.
लुधियाना के मुक्तसर से आए थे लोग, कुछ लोग हिसार के भी
मोटर चालित नाव (मोटरबोट) में दो दर्जन से अधिक तीर्थयात्री सवार थे. ये सभी पंजाब के लुधियाना, मुक्तसर, जगरांव से आए थे. उनमें कुछ सदस्य हरियाणा के हिसार से भी आए बताए जा रहे हैं. जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के मुताबिक इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 16 व्यक्तियों को बचाया गया है.
#मथुरा-#वृंदावन में #नाव हादसे से पहले #लाइववीडियो, #स्टीमर पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठी दिखाई दे रही हैं #श्रद्धालु बिना लाइफ जैकेट के यात्रा करते दिखे,37 तीर्थयात्री स्टीमर पलटने से बहे,हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। pic.twitter.com/GLUHwEiJGH
— RITESH YADAV (@ritesh8989) April 10, 2026
मौके पर मौजूद आगरा परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि बचाए गए एवं घायल तीर्थयात्रियों को जिला संयुक्त चिकित्सालय, मांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें - वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 10 लोगों की मौत, कई और लापता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं