विज्ञापन

 सपा के 25-26 सांसद अभी टूटने को तैयार हैं, पर हम तोड़ नहीं रहे हैं, डिप्टी सीएम मौर्य के दावों पर बढ़ी सियासी हलचल

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भीतर जारी उथल-पुथल के बीच, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बड़ा दावा करके राज्य का सियासी पारा गरमा दिया है. कानपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार हैं, हालांकि भाजपा उन्हें तोड़ नहीं रही है.

 सपा के 25-26 सांसद अभी टूटने को तैयार हैं, पर हम तोड़ नहीं रहे हैं, डिप्टी सीएम मौर्य के दावों पर बढ़ी सियासी हलचल
कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम मौर्य ने दावा किया है कि सपा के 25-26 सांसद अभी टूटने को तैयार हैं, पर हम तोड़ नहीं रहे हैं.
Arun agrwal

UP Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के हार के बाद टीएमसी की टूट की चर्चा अभी शांत भी नहीं हुई है कि भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने सपा के 25-26 सांसदों के संपर्क में होने का दावा कर उत्तर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है. दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार हैं, लेकिन हम तोड़ नहीं रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सपा चाहे जितने भी सम्मेलन कर लें, उसका कोई भला नहीं होगा. इसके साथ ही उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सैफई जाने वाली है और भाजपा लखनऊ में है और लखनऊ में ही सत्ता पर रहेगी. डिप्टी सीएम मौर्य ने ये बातें बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जो पार्टियां टूट रही हैं, उसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है.

टूट चुकी है टीएमसी व शिवसेना को लेकर भी है हलचल 

ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब टीएमसी के 20 बागी सांसद पार्टी से बगावत कर नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) नामक क्षेत्रीय पार्टी में विलय करने का ऐलान करने के साथ ही केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को समर्थन देने की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही इस बागी गुट ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर संसद में अलग बैठने की व्यवस्था करने की भी मांग की है. वहीं, शिवसेना उद्धव गुट में टूट की खबरें सामने आ रही है. माना जा रहा है कि 5 सांसद शिवसेना उद्धव से बगावत कर किसी दूसरी पार्टी में ये गुट अपना विलय कर सकते हैं.

सपा की बढ़ सकती हा मुश्किलें

ऐसे में समाजवादी पार्टी को लेकर दिए गए भाजपा नेता व यूपी के डिप्टी सीएम मौर्या के इस बयान से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की धड़कनें बढ़ सकती है. गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. तब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को कुल 37 लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी. यहां तक कि भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाली अयोध्या की सीट भी सपा ने भाजपा से छील ली थी. ऐसे में अगर भाजपा सपा के 25-26 सांसद तोड़ने में सफल हो जाती है, तो इससे समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है. खास तौर से 2027 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अगर भाजपा ऐसा कुछ करती है, तो इससे पार्टी काफी कमजोर पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें- शिवसेना (UBT) को टूट से बचाने के लिए 'ऑपरेशन टाइगर' को नाकाम करने के लिए उद्धव ने झोंकी ताकत, चार सांसद पहुंचे दिल्ली

अब देखना ये होगा कि केशव प्रसाद मौर्य का बयान सिर्फ एक शिगूफा है, या फिर इसमें कुछ सच्चाई भी है. अगर केशव प्रसाद मौर्य के बयान में जरा भी सच्चाई है, तो विधानसभा चुनाव से पहले सपा के लिए अपने घर को संभालने की बड़ी चुनौती होगी. 

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Donation Scame: जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT की टीम, पूरे खेल के पीछे छिपे चेहरे होंगे बेनकाब ?

लेखक के बारे में
img
मोहम्मद इफ्तेखार अहमद
सीनियर सब एडिटर
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय से 2008 में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद लगातार मेनस्ट्रीम मीडिया से जुड़े हुए हैं. वॉच न्यूज टीवी चैनल से क... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News, UP, UP News, KANPUR, Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com