विज्ञापन

'जो डर जाएगा वो...', सपा में टूट के ओपी राजभर के दावे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा किया है. जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बड़ा बयान दिया है. अखिलेश ने ओपी राजभर के दावे पर राजनीतिक जवाब दिया है.

'जो डर जाएगा वो...', सपा में टूट के ओपी राजभर के दावे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
ओपी राजभर के दावे पर अखिलेश यादव का जवाब
लखनऊ:

यूपी में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके यूपी की सियासत गर्मा दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में दावा किया कि समाजवादी पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होगी. ओपी राजभर के दावे पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा राजनीतिक जवाब दिया है. उन्होंने कहा 'जो डर जाएगा, वह तो छोड़कर चला जाएगा. भाजपा से मुकाबले के लिए टीम बहादुर होनी चाहिए.' ओपी राजभर के दावे के बाद लखनऊ से लेकर दिल्ली तक अटकलों का दौर जरूर शुरू हो गया है. 

सपा उतार-चढ़ाव देख चुकी है: अखिलेश यादव 

अखिलेश यादव ने कहा 'समाजवादी पार्टी कई उतार-चढ़ाव देख चुकी है और पार्टी संघर्ष से पीछे हटने वाली नहीं है.' अखिलेश के इस बयान को यूपी की सियासत में बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. क्योंकि एक तरफ ओमप्रकाश राजभर भाजपा विधायकों के पाला बदलने का दावा कर रहे हैं. वहीं अखिलेश यादव ने भी इशारों में कहा है कि सही समय आने पर कई चेहरे सामने आएंगे. दोनों नेताओं के बयानों पर गौर किया जाए तो आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी हचलल दिखने के संकेत मिल रहे हैं. क्योंकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी, समाजवादी पार्टी और अन्य दल तैयारियों में जुट चुके हैं.

ओपी राजभर ने किया है बड़ा दावा 

ओपी राजभर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. जिसमें उन्होंने लिखा समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी. राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी सौंपी है. खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है. शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है. महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है.' 

ओपी राजभर का यह बयान तेजी से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में बड़ी टूट हुई है. जबकि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी में भी टूट की खबरें चल रही हैं. ऐसे में राजभर का बयान भी चर्चा में आ गया. 

ये भी पढ़ेंः पूरी सपा टूट जाएगी, महाराष्ट्र, बंगाल के बाद बड़ी बगावत, यूपी के मंत्री ओपी राजभर का दावा, अखिलेश ने दिया करार जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Politics, Akhilesh Yadav, OP Rajbhar, Akhilesh Yadav 2027 UP Election Strategy, UP Elecitons
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com