विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2019

जाल बिछाकर दिल्ली पुलिस ने पकड़े गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग से जुड़े 3 बदमाश, सभी पर था 25-25 हज़ार का ईनाम

यूपी के मेरठ में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस ने मिलकर एक जॉइंट ऑपेरशन ने एक मुठभेड़ के बाद दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग जुड़े 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.

जाल बिछाकर दिल्ली पुलिस ने पकड़े गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग से जुड़े 3 बदमाश, सभी पर था 25-25 हज़ार का ईनाम
कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग जुड़े 3 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश:

यूपी के मेरठ में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस ने मिलकर एक जॉइंट ऑपेरशन ने एक मुठभेड़ के बाद दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग जुड़े 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान करीब 15 राउंड फायरिंग हुई जिसमें तीनों बदमाशों को गोली लगी है. गोली लगने से घायल बदमाशों का नाम सद्दाम गौरी, उस्मान और दिलीप है. सद्दाम के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं. तीन पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है.

दिल्ली : मध्यप्रदेश में बने अवैध हथियारों की सीएनजी सिलेंडर में रखकर सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार

3cjvee3g

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक इंस्पेक्टर शिवकुमार को सूचना मिली थी कि सद्दाम गौरी अपने 2-3 साथियों के साथ मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में आने वाला है. इसी सूचना पर मेरठ पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया गया. गुरुवार रात करीब 9:15 बजे एक बीट कार को जब रोकने की कोशिश की गई तो कार में सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जबाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे कार में सवार सभी 3 बदमाश घायल हो गए.

दूरदर्शन में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों को चूना लगाने वाले दो गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक यूपी पुलिस ने सभी बदमाशों पर 25-25 हज़ार का इनाम घोषित किया हुआ था, जबकि दिल्ली में भी इन बदमाशों पर दर्जनों केस दर्ज हैं. सद्दाम दिल्ली के मकोका के एक केस में वांटेड चल रहा था. सद्दाम ने 2014 में गैंगस्टर नीरज बवानिया के लोगों के साथ मिलकर उसके गैंगस्टर अमित भूरा को बागपत पुलिस की कस्टडी से भगाया था. तब इन लोगों ने पुलिस की एके 47 और एसएलआर भी लूट ली थी.

VIDEO : हथियार तस्कर मोहम्मद मूसा गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Gangster Neeraj Bawaniya, Meerut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com