विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर खौफनाक टक्कर, कंटेनर से टकराई कार, दो महिलाओं की मौत

Road Accident in Ghazipur Border: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से कार टकरा गई और उस हादसे में महिला की मौत हो गई. गाजीपुर बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम इस दौरान एक्सप्रेसवे पर लग गया.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर खौफनाक टक्कर, कंटेनर से टकराई कार, दो महिलाओं की मौत
Delhi Meerut Expressway Road Accident: दिल्ली में सड़क हादसा
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से कार टकराने से दो महिलाओं की मौत हो गई
  • मृतकों की पहचान दीपांजलि और नीलम गर्ग के रूप में हुई, और तीन अन्य लोग घायल हो गए
  • हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार को सड़क से हटाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
दिल्ली:

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में गुरुवार सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (राष्ट्रीय राजमार्ग-9) पर दिल्ली नगर निगम टोल प्लाजा के पास एक कार की कंटेनर ट्रक से टक्कर होने से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो बच्चों सहित तीन अन्य घायल हो गए. विनोद नगर डिपो के सामने हुई यह टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक में जा घुसी. एक महिला कार के बाहर सड़क पर पड़ी थी, जबकि दूसरी सीट पर बुरी तरह फंसी हुई थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह हादसा विनोद नगर डिपो के सामने टोल बूथ के पास सुबह 6:43 बजे हुई. गाजियाबाद की तरफ से आ रही एक कार टोल प्लाजा के पास एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई.  

एक अधिकारी ने बताया, 'मौके पर पहुंचने पर टीम ने कार में सवार दो महिलाओं को अचेत पाया. उनकी पहचान दीपांजलि (38) और नीलम गर्ग (55) के रूप में हुई. एक महिला वाहन के बाहर पड़ी मिली, जबकि दूसरी आगे की बाईं तरफ की यात्री सीट पर फंसी हुई थी. दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया.' कार की हालत दिखा रही है कि टक्कर कितनी भीषण थी. पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगवाकर गाड़ी को बाहर निकलवाया. घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. 

Delhi Meerut Expressway

कार चालक दीपांशु गर्ग और दो बच्चे, विवान (5) और वाशु (3) घायल अवस्था में पाए गए. उन्हें तुरंत इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है.

लक्ष्मी नगर फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर आर एस बघेल ने बताया, सुबह करीब 7.05 बजे मुझे गाजीपुर एमसीडी टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। हम घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन में फंसे 2 लोगों को बचाया. हमारे पहुंचने से पहले ही 2 बच्चों और ड्राइवर समेत 3 अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया जा चुका था. उन्होंने बताया कि वाहन में 5 लोग सवार थे.

कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई. पहचान दीपांजलि (38) और नीलम गर्ग (55) के रूप में हुई है. एक महिला कार के बाहर पड़ी मिली, जबकि दूसरी आगे की बाईं तरफ की यात्री सीट पर फंसी हुई थी. दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

इस हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई. पहचान दीपांजलि (38) और नीलम गर्ग (55) के रूप में हुई है. एक महिला कार के बाहर पड़ी मिली, जबकि दूसरी आगे की बाईं तरफ की यात्री सीट पर फंसी हुई थी. दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हादसा

दिल्ली-मेरठ हाइवे पर बुधवार को दो ट्रकों की टक्कर हुई थी, जिसमें आधा दर्जन लोग हादसे का शिकार हुए थे. जबकि दो लोगों की मौत हो गई थी. सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में स्थित दिल्ली-मेरठ हाइवे पर देर रात एक भीषण हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार रात थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के दिल्ली मेरठ हाइवे पर देर रात मेरठ से दिल्ली आने वाले बीच वाले लेन पर एक तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराया.

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना विनोद नगर डिपो के सामने टोल बूथ के पास सुबह 6:43 बजे हुई.

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना विनोद नगर डिपो के सामने टोल बूथ के पास सुबह 6:43 बजे हुई.

हादसे के बाद वहां मौजूद अन्य ट्रक चालक पिकअप चालक की मदद के लिए पहुंचे. इसी दौरान पीछे से सब्जियों से भरा हुआ एक तेज रफ्तार ट्रक आया और पिकअप चालक की मदद कर रहे लोगों को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया. टक्कर इतनी भयावह थी कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल लोग कई फुट ऊपर हवा में उछल गए.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक तेज रफ्तार टेंपो अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. हम लोग मदद करने पहुंचे ही थे कि पीछे से एक और तेज ट्रक आ गया और सीधे वहां खड़े लोगों को रौंद दिया. चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत बहुत नाजुक है। एक व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है। इतनी तेज टक्कर थी कि लोग कई फुट ऊपर उछल गए.

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi–Meerut Expressway, Delhi–Meerut Expressway Accident, Delhi Road Accident, Meerut Road Accident, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com