विज्ञापन

148 यात्रियों को दिल्ली ले जा रही फ्लाइट के कॉकपिट में दिखा धुआं, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली जा रही यह फ्लाइट पश्चिम बंगाल के बागडोगरा (सिलीगुड़ी) से आ रही थी. आसमान में उड़ते समय अचानक कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल से धुआं निकलने लगा. जिसके बाद सोमवार शाम को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात् स्थिति में उतारना पड़ा. 

148 यात्रियों को दिल्ली ले जा रही फ्लाइट के कॉकपिट में दिखा धुआं, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
लखनऊ में एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैडिंग.
  • दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में कॉकपिट से धुआं निकलने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई.
  • फ्लाइट बागडोगरा से दिल्ली आ रही थी और लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरी.
  • विमान में छह क्रू मेंबर सहित कुल एक सौ अड़तालीस लोग सवार थे, जिनमें से किसी को कोई चोट नहीं आई.
लखनऊ:

दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट से धुआं निकलने के बाद उसकी लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई. फ्लाइट में 6 क्रू मेंबर सहित कुल 148 लोग सवार थे. जिन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा, "लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली जाने वाली हमारी एक फ्लाइट को धुएं का अलर्ट मिलने के बाद लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया. वहां प्राथमिकता के आधार पर उसकी लैंडिंग की. विमान सुरक्षित रूप से उतर गया, और वहां पहुंचने पर सभी यात्रियों को ब्रेकफास्ट कराया गया. इसके बाद उन्हें दिल्ली जाने वाली दूसरी फ्लाइट्स में भेज दिया गया. हमें हुई असुविधा के लिए खेद है."

बागडोगरा से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली जा रही यह फ्लाइट पश्चिम बंगाल के बागडोगरा (सिलीगुड़ी) से आ रही थी. आसमान में उड़ते समय अचानक कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल से धुआं निकलने लगा. जिसके बाद सोमवार शाम को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात् स्थिति में उतारना पड़ा. 

कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल से निकलता दिखा धुआं

विमान को कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल (एवियोनिक्स बे) में धुआं देखे जाने के बाद आपात स्थिति में लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि पायलट ने संकट का संकेत करते हुए ‘मे डे' कॉल जारी किया था . इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संकट संकेत माना जाता है और जिसका इस्तेमाल आपात स्थितियों में किया जाता है.

6 क्रू मेंबर सहित 148 लोग थे सवार, सभी सुरक्षित

सूत्रों के अनुसार विमान यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) को विमान को लखनऊ की तरफ मोड़ने के बारे में अलर्ट किया गया और विमान शाम लगभग पांच बजकर 18 मिनट पर सुरक्षित रूप से उतर गया. उन्होंने बताया कि विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 148 लोग सवार थे. विमान के उतरने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें - मिडिल ईस्ट संकट के बीच हवाई यात्रियों को राहत, Air India Express की तरफ से आया ये जरूरी अपडेट

लेखक के बारे में
img
तनुष्का दत्ता
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India Express, Air India Express Accident, Air India Express Flight, Air India Express Flight Emergency Landing, Air India Express Flight Emergency Landing In Lucknow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com