विज्ञापन

हरदोई: बच्चे की हत्या करने वाला बदमाश मेहनूर एनकाउंटर में ढेर, SOG प्रभारी को लगी गोली, जांच भटकाने के लिए मांगी थी 7 लाख की फिरौती

Hardoi Mehnoor Encounter: 5 मई को एक मासूम बच्चे का शव मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ में मक्के के खेत में दबा हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मेले से बच्चे का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी की और फिर हत्या कर दी. पहचान छिपाने के लिए उसने शव को खेत में दफना दिया था. इतना ही नहीं आरोपी ने पकड़े जाने से बचने और जांच को भटकाने के लिए चोरी के सिम कार्ड से परिजनों को फिरौती के लिए फोन भी किया था.

हरदोई: बच्चे की हत्या करने वाला बदमाश मेहनूर एनकाउंटर में ढेर, SOG प्रभारी को लगी गोली, जांच भटकाने के लिए मांगी थी 7 लाख की फिरौती

Hardoi Mehnoor Encounter: उत्तर प्रदेश के हरदोई में 7 वर्षीय मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी मेहनूर उर्फ नूर को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था. मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी घायल हुए हैं. उनके कंधे पर गोली लगी है. घायलावस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है. आरोपी कन्नौज का रहने वाला था और उसके खिलाफ दर्जन भर मुकदमे दर्ज थे. पुलिस ने आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं.  

उर्स मेले से लापता हुआ था मासूम

घटना पूरी घटना 1 मई की है, जब मटियामऊ निवासी अकील का 7 वर्षीय बेटा अबू सालेह गांव में लगे उर्स मेले से लापता हो गया था. परिजनों ने 2 मई को मल्लावां कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई. इसी बीच 3 मई को अपहरणकर्ता ने फोन कर 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी और डेढ़ लाख रुपये यूपीआई के जरिए भेजने का दबाव बनाया. पुलिस टीम सर्विलांस के जरिए लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही. तलाश के दौरान 5 मई को मासूम का शव गांव के पास मक्के के खेत में गड्ढे में दबा हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी लखनऊ रेंज की ओर से आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

चेकिंग अभियान के दौरान एनकाउंटर

बुधवार को पुलिस और सर्विलांस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी बाबटमऊ के पास एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया. पुलिस के रोकने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी मेहनूर के सीने में लगी, जबकि उसकी गोली से एसओजी प्रभारी राजेश कुमार घायल हो गए. दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया.

मासूम के साथ किया था दरिंदगी

पुलिस ने आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, 32 बोर का एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मेहनूर उर्फ शहनूर उर्फ मेहनुद्दीन कन्नौज के चठिया जनपद के निस्तौली थाना के ग्राम रोरा का रहने वाला है. वो भी उर्स मेले में आया था और उसने मासूम का वहीं से अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी की और फिर पहचान छिपाने के लिए हत्या कर शव को खेत में दफना दिया था. इसके बाद आरोपी ने उसके पिता को फोन किया और सात लाख रुपये की फिरौती मांगी.

आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामला दर्ज

फिलहाल पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है. साथ ही मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश जारी है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है. पुलिस के अनुसार, मारे गए अपराधी मेहनूर पर विभिन्न जिलों में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे.

हरदोई एसपी शोक कुमार मीणा ने बताया गया कि थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत एक 07 वर्षीय बालक का शव ग्राम मटियामऊ के पास मक्का के खेत में मिला था. इस घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी. मेनूर उर्फ नूर उर्फ मेहनुद्दीन पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसे सीएचएसी मल्लावां भेजा गया. वहीं बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया, जहां  अभियुक्त मेहनूर की मौत हो गई. इस घटना में SOG प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल हरदोई में उपचार चल रहा है.

उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारीगण व फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. अभियुक्त के कब्जे से 32 बोर पिस्टल, 315 बोर तंमचा, एक मोटरसाइकिल और जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: ओडिशा में खौफनाक वारदात: 3 साल की बेटी संग न्याय मांग रही भाभी को देवर ने टांगी से काटा, गर्भ में पल रहा था 4 माह का बच्चा


 

लेखक के बारे में
img
Mohd. Asif
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardoi Mehnoor Encounter, Hardoi News, Hardoi Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com