विज्ञापन
This Article is From May 16, 2018

कोर्ट ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया

सीबीआई की अदालत ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ एनआरएचएम घोटाला के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया

कोर्ट ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया
फाइल फोटो
  • बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
  • सीबीआई की अदालत ने जारी किया वारंट
  • एनआरएचएम घोटाले का है मामला
गाजियाबाद: सीबीआई की अदालत ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ एनआरएचएम घोटाला के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया. वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी बी के सिंह ने बताया कि विशेष न्यायाधीश राजेश चौधरी ने सीबीआई से यथाशीघ्र कुशवाहा को गिरफ्तार करने को कहा और मामले की अगली सुनवाई की तारीख 29 मई को निर्धारित की. 

यह भी पढ़ें: NRHM घोटला : कभी मायावती के करीबी रहे बाबू सिंह कुशवाहा की 196 करोड़ की संपत्ति कुर्क

यह मामला 2009-10 में एनआरएचएम के तहत 31.59 करोड़ रुपये की लागत से 515 ‘ फर्स्ट रेफरल यूनिट ’ किट और 2050 ‘ इंट्रा यूटेराइन ’ डिवाइस किट्स की आपूर्ति में कथित अनियमितता से संबंधित है.

VIDEO: यूपी के मंत्री ने अपनी ही सरकार पर NRHM में घोटाले का आरोप लगाया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Babu Singh Kushwaha, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com