विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2018

सीएम योगी की चीनी मिल मालिकों को चेतावनी: किसानों के गन्ने के बकाए का भुगतान करो या जेल जाओ

मुख्यमंत्री ने किसान दिवस के अवसर पर मिल मालिकों को फटकार लगाते हुए कहा कि किसानों के शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Also Read in
सीएम योगी की चीनी मिल मालिकों को चेतावनी: किसानों के गन्ने के बकाए का भुगतान करो या जेल जाओ
सीएम योगी आदित्यनाथ. (फाइल तस्वीर)
गाजियाबाद:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चीनी मिल मालिकों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने किसानों के गन्ने की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा. मुख्यमंत्री ने किसान दिवस के अवसर पर मिल मालिकों को फटकार लगाते हुए कहा कि किसानों के शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आदित्यनाथ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर पाटला गांव में उनकी प्रतिमा के अनावरण के लिए यहां आए थे. उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों पर 325 करोड़ रुपए की लागत वाली 25 विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया.

इसके अलावा लखनऊ में आयोजित 'युवा कुंभ' को भी सीएम योगी ने संबोधित किया. यहां आदित्यनाथ ने हिन्दू संस्कृति को भारत की एकमात्र संस्कृति करार देते हुए रविवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सिर्फ ‘हम‘ ही करेंगे, दूसरा कोई नहीं कर पाएगा. उन्होंने कहा, ‘भारत एक राष्ट्र है, उसकी एक ही संस्कृति है. भारत की एक सोच है. यहां पर भाषाएं, जाति, क्षेत्र, खान-पान, रंगरूप, बोली भाषा अलग-अलग हो सकती है. भारत राजनीतिक रूप से भले ही अलग-अलग रहा हो, लेकिन उसकी एक संस्कृति है, जो हिन्दू संस्कृति के रूप में जानी जाती है. इस पर हम सबको गर्व होना चाहिये.'

योगी आदित्यनाथ बोले- राम मंदिर का निर्माण 'हम' ही करेंगे, दूसरा कोई नहीं कर पाएगा

सीएम योगी ने कहा, ‘यहां कुछ लोग रामजन्मभूमि के बारे में बोल रहे थे. मित्रों, यह कार्य जो भी करेगा, जब भी करेगा, यह कार्य हम ही करेंगे, कोई दूसरा नहीं कर पाएगा.' उन्होंने ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘जो लोग राम और कृष्ण को मिथक मानते रहे हैं उन लोगों द्वारा जनेऊ दिखाकर और गोत्र बताकर भरमाने का प्रयास किया जा रहा है.'

Flashback 2018: यूपी में योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में हुईं 7 घटनाएं, जिन्होंने देश को झकझोर दिया

उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, ‘हम लोग वर्तमान में चल रहे इस अभियान को बहुत नजदीक से समझने का प्रयास करें. कौन वे लोग हैं जो अपनी मातृभूमि और अपनी राष्ट्रमाता के प्रति षड्यंत्र करने में संलिप्त हैं. अगर हम आज इसे समझने का प्रयास नहीं कर रहे हैं तो हमारी इस युवा ऊर्जा के लिये, हमारी इस प्रतिभा के लिये इससे बड़ा दुखदायी अवसर और नहीं होगा.'

(इनपुट- भाषा)

बुलंदशहर हिंसा: आलोचना के बाद बोले सीएम योगी- लोग हमारी तारीफ करें कि हमने साजिश बेनकाब कर दी

VIDEO-राजस्‍थान में नहीं चला हिंदुत्‍व का कार्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Sugar Mills
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com