- सीएम योगी ने पीलीभीत में कई योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला
- सीएम ने कहा- किसी गुंडे या माफिया को न हम संरक्षण देंगे, न ही किसी को देने देंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पीलीभीत में 569 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस मौके पर 'पूर्वी पाकिस्तान' से विस्थापित परिवारों को भूमि व नागरिकता का प्रमाण-पत्र और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजावादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ''समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों, बेशर्मी के साथ डूब मरो, आज जिन्हें नागरिकता प्रदान की जा रही है, उनमें ज्यादातर लोग दलित, वंचित और पिछड़ी जाति के हैं. आखिर इनके लिए आवाज क्यों नहीं उठाई?''
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश की जनता-जनार्दन ने 'साइकिल' को पंचर कर दिया है. क्योंकि 'साइकिल' चलेगी तो 'दंगा' करवाएगी, जमीनों पर 'कब्जा' करेगी.'' उन्होंने कहा कि हम लोग ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे हैं, समाजवादी पार्टी के लोग 'कट्टा और बम' बनाते थे.
हम लोग ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे हैं...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 29, 2026
समाजवादी पार्टी के लोग 'कट्टा और बम' बनाते थे... pic.twitter.com/wR1DX9PLZo
किसी गुंडे या माफिया को न हम संरक्षण देंगे, न ही किसी को देने देंगे: सीएम
सीएम योगी ने कहा, हमारी प्रतिबद्धता गरीबों, युवाओं, बहन-बेटियों, व्यापारियों और अन्नदाता किसानों की सुरक्षा एवं खुशहाली के प्रति है। किसी गुंडे या माफिया के प्रति हमारी कोई प्रतिबद्धता नहीं हो सकती। उन्हें न हम संरक्षण देंगे और न ही किसी को देने देंगे। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया के साथ जुड़कर पीलीभीत ईको-टूरिज्म के एक नए हब के रूप में स्वयं को स्थापित कर रहा है। बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर आए हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख समुदाय के परिवारों को अब यहां सम्मान व गौरव के साथ जीने का अधिकार प्राप्त हो रहा है। कनेक्टिविटी में जितनी गति होगी, उतनी ही तेज प्रगति होगी। प्रगति का आधार गति पर निर्भर करता है।
ओपी राजभर ने फिर किया सपा में टूट का दावा, कन्नौज की सांसद निधि के खर्च को लेकर अखिलेश को घेरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं