योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार इन्सेफेलाइटिस की प्रभावी रोकथाम में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने इस बीमारी से बचने के लिए स्वच्छता के महत्व पर भी जोर दिया. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने दस्तक एवं स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे. सीएम योगी ने कहा कि इन्सेफेलाइटिस समाप्त करने में उपचार और टीकाकरण के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी लेकिन रोकथाम के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है. इसके लिए ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायतों को अपने क्षेत्र की स्वच्छता सुनिश्चित करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता कार्यक्रम से हम भारत को स्वस्थ और स्वच्छ बनाएंगे.
यह भी पढ़ें: यूपी का एक ऐसा पुलिस स्टेशन जहां पर हिस्ट्रीशीटर सोने के लिए आते हैं!
खासतौर पर इन्सेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए स्वच्छ पेयजल भी आवश्यक है. ग्राम प्रधानों के पास हैंड पंप की मरम्मत और नए हैंडपंप लगाने के लिए बजट है. दस्तक अभियान के बारे में योगी ने बताया कि यह इन्सेफेलाइटिस के खिलाफ अभियान है. इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित गोरखपुर और बस्ती जोन के तहत आने वाले जिले हैं. उन्होंने कहा कि क्या इन क्षेत्रों के बच्चों को जीने का अधिकार नहीं है.
यह भी पढ़ें: अखिलेश ने कर्जमाफी पर योगी सरकार को घेरा, कहा- जनता हिसाब-किताब करने को तैयार
मैं मानता हूं कि जो भी इस पृथ्वी पर जन्म लेता है, उसे जीने का अधिकार है. सबको इस कार्य में सरकार का सहयोग करना चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि यह अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में 15 दिन तक चलेगा और इस अभियान में यूनीसेफ एवं केन्द्र सरकार हमारे साथ है.
VIDEO: योगी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कही यह बात.
स्कूल चलो अभियान के बारे में योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस अभियान के तहत स्कूली बैग और अन्य स्टेशनरी मुहैया करायी है. अप्रैल में बच्चों को कॉपी किताब भी दिए जाएंगे. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Yogi Aadityanath