विज्ञापन

चित्रकूट: 4.5 करोड़ में बने श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम का हिस्सा तेज हवा में टूटा, क्वालिटी पर उठे सवाल 

चित्रकूट के सोनेपुर में तेज आंधी से साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बने श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम की छत का एक हिस्सा गिर गया. स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

चित्रकूट: 4.5 करोड़ में बने श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम का हिस्सा तेज हवा में टूटा, क्वालिटी पर उठे सवाल 
आंधी-तूफान में चित्रकूट का श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम क्षतिग्रस्त.

चित्रकूट जिले में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया. यह ऑडिटोरियम चित्रकूट के सोनेपुर क्षेत्र में लगभग 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ था. आंधी-तूफान में छत का हिस्सा गिरने से ऑडिटोरियम की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. 

जानकारी के अनुसार, 425 लोगों की क्षमता वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम का ऊपरी हिस्सा 9 मई की रात आए आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त होकर टूटा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऑडिटोरियम हॉल के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे यह नुकसान हुआ है.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम को पहुंचा नुकसान.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम को पहुंचा नुकसान.

लोगों ने की जांच की मांग 

करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम का इस तरह क्षतिग्रस्त होना विभागीय कार्यप्रणाली और निर्माण एजेंसी की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर रहा है. लोगों ने आरोप लगाया कि परियोजना में धन का दुरुपयोग और अनियमितताएं हुई हैं. लोगों की मांग है कि निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, ठेकेदारों और संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.  

197 जिलों पर अल नीनो की आएगी आफत, मॉनसून पर खतरे के बीच सरकार का ऑपरेशन राहत

जिलाधिकारी गर्ग बोले- जांच कराएंगे 

चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि आंधी में छत के भारी ब्रिक (ईंटें) उड़ने से यह नुकसान हुआ है. भवन अभी एक वर्ष की मरम्मत अवधि (लायबिलिटी पीरियड) में है. इसे जल्द ही सही कराया जाएगा. तकनीकी जांच के लिए इंजीनियरों की टीम भी मौके पर भेजी गई है. इसकी जांच कराई जाएगी. 

तूफानी बारिश, आंधी और ओले, 100 की रफ्तार से हवाएं, दिल्ली यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम मचाएगा कहर

(चित्रकूट से धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chitrakoot News Today, Chitrakoot News, UP News, Uttar Pradesh News, UP Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com