विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2019

चिन्मयानंद रेप मामला : SIT ने जब्त किया BJP नेता का लैपटॉप और पेनड्राइव, VIDEO क्लिप्स मौजूद होने का अंदेशा

कानून की छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि अजीत सिंह ने उससे पेन ड्राइव ले लिया था, जिसमें उसके यौन शोषण के सबूत हैं.

Also Read in
चिन्मयानंद रेप मामला : SIT ने जब्त किया BJP नेता का लैपटॉप और पेनड्राइव, VIDEO क्लिप्स मौजूद होने का अंदेशा
राठौर से एसआईटी ने रविवार को 12 घंटों तक पूछताछ की थी.
शाहजहांपुर:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा से संबंधित वसूली मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने भाजपा नेता डी.पी.एस. राठौर का लैपटॉप और एक पेनड्राइव जब्त कर ली है. माना जा रहा है कि घटना से संबंधित वीडियो क्लिप्स इसमें हैं. चिन्मयानंद द्वारा दर्ज वसूली मामले में संदिग्ध भूमिका के लिए राठौर से एसआईटी ने रविवार को 12 घंटों तक पूछताछ की थी.

राठौर जिला सहकारी बैंक का चेयरमैन है और राजस्थान के दौसा में भी मौजूद था जहां एसआईटी की टीम ने 30 अगस्त को मेंहदीपुर बालाजी मंदिर के निकट 23 वर्षीय छात्रा को बरामद किया था. छात्रा 24 अगस्त को लापता हो गई थी. कानून की छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि अजीत सिंह ने उससे पेन ड्राइव ले लिया था, जिसमें उसके यौन शोषण के सबूत हैं.

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर के छोटे भाई राठौर ने बाद में संवाददाताओं से कहा, "मैं प्रशासन का सहयोग करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लग रहा है कि एसआईटी को कुछ गलतफहमी हो गई थी. मैं दौसा कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आग्रह पर लापता छात्रा की तलाश में सहायता करने गया था.'

BJP नेता चिन्मयानंद की वकील ने कोर्ट से लॉ छात्रा समेत चार पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की रखी मांग, बताई यह वजह...

डी.पी.एस. राठौर ने कहा कि उस समय उनके साथ एक अन्य भाजपा नेता अजीत सिंह थे. अजीत सिंह वसूली मामले के आरोपी विक्रम का साला है.

इससे पहले शनिवार को एसआईटी टीम ने दादरौल विधानसभा से पूर्व विधायक डी.पी. सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा. एसआईटी के कुछ अधिकारियों ने भी कुछ तथ्यों की पुष्टि के लिए जिला जेल में बंद आरोपी से पूछताछ की.

प्रियंका गांधी का यूपी सरकार पर निशाना- पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को गले लगा रहा है, बचा रहा है

VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : रेप के मामले में सख़्त कानून बनने के बाद भी क्या हुआ?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinmayanand Rape Case, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com