विज्ञापन

गजब! Anthropic की वैल्यूएशन हुई 2 ट्रिलियन डॉलर, भारत समेत सिर्फ 15 देशों की GDP इससे ज्यादा

अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक (Nasdaq) पर ऐतिहासिक शुरुआत करते हुए 2 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट वैल्यूएशन हासिल कर लिया है. यह आंकड़ा इतना बड़ा है कि आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार, दुनिया में भारत समेत सिर्फ 15 देशों की ही जीडीपी इस अकेली कंपनी की वैल्यूएशन से ज्यादा है.

गजब! Anthropic की वैल्यूएशन हुई 2 ट्रिलियन डॉलर, भारत समेत सिर्फ 15 देशों की GDP इससे ज्यादा
देशों की इकोनॉमी को टक्कर दे रही एआई कंपनी Anthropic
Bloomberg

एआई चैटबॉट क्लॉड बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने शेयर बाजार में उतरते ही निवेशकों को चौंका दिया है. कंपनी के शेयरों की नैस्डैक (Nasdaq) पर लिस्टिंग 19 नवंबर को हुई. शेयरों की शानदार शुरुआत के साथ ही कंपनी का बाजार मूल्य 2 लाख करोड़ डॉलर यानी करीब 2 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गई. इस आंकड़े ने एंथ्रोपिक को दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में शामिल कर दिया है. खास बात यह है कि यह रकम इतनी बड़ी है कि दुनिया में भारत समेत 15 देशों की GDP ही इससे ज्यादा है यानी दुनिया के ज्यादातर देशों की पूरी अर्थव्यवस्था का साइज भी इस एआई कंपनी की मार्केट वैल्यूएशन से छोटा है.

शेयर 34 फीसदी प्रीमियम पर हुए लिस्ट

एंथ्रोपिक ने अपने आईपीओ में एक शेयर की कीमत 83 डॉलर तय की थी. लेकिन नैस्डेक पर कारोबार शुरू होते ही शेयर 111.5 डॉलर पर पहुंच गया यानी आईपीओ की कीमत के मुकाबले शेयर करीब 34.3 फीसदी प्रीमियम पर खुले. इस तेजी के चलते शुरुआती कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्य करीब 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया. आईपीओ के समय कंपनी की वैल्यूएशन करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर थी. 2 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा शेयरों की बाजार में लिस्टिंग के बाद कीमत बढ़ने से हासिल हुआ. 

भारत समेत इन 15 देशों की GDP 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा

आईएमएफ के अक्टूबर 2026 के अनुमानों के मुताबिक, दुनिया में 15 देशों की नॉमिनल जीडीपी 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है. इनमें अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, ब्रिटेन, भारत, फ्रांस, रूस, इटली, ब्राजील, कनाडा, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और स्पेन शामिल हैं. भारत की जीडीपी करीब 4.06 ट्रिलियन डॉलर है. वहीं, अमेरिका की अर्थव्यवस्था करीब 32.64 ट्रिलियन डॉलर और चीन की करीब 21.55 ट्रिलियन डॉलर है. 

वे 15 देश जिनकी GDP एंथ्रोपिक की वैल्यूएशन से ज्यादा है-

  1. अमेरिका- 32.64 ट्रिलियन डॉलर
  2. चीन- 21.55 ट्रिलियन डॉलर
  3. जर्मनी- 5.47 ट्रिलियन डॉलर
  4. जापान- 4.34 ट्रिलियन डॉलर
  5. यूके- 4.27 ट्रिलियन डॉलर
  6. भारत- 4.06 ट्रिलियन डॉलर
  7. फ्रांस- 3.55 ट्रिलियन डॉलर
  8. रूस- 2.86 ट्रिलियन डॉलर
  9. इटली- 2.70 ट्रिलियन डॉलर
  10. ब्राजील- 2.65 ट्रिलियन डॉलर
  11. कनाडा- 2.49 ट्रिलियन डॉलर
  12. दक्षिण कोरिया- 2.25 ट्रिलियन डॉलर
  13. मेक्सिको- 2.18 ट्रिलियन डॉलर
  14. ऑस्ट्रेलिया- 2.11 ट्रिलियन डॉलर
  15. स्पेन- 2.09 ट्रिलियन डॉलर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anthropic, Anthropic AI, Anthropic AI Model
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com