विज्ञापन

अकोला के युवक की इंदौर में संदिग्ध मौत, परिवार ने अघोरी पूजा में नरबलि का लगाया आरोप

महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत प्रफुल्ल सपकाल की मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों का आरोप है कि कथित तौर पर 'पैसों की बारिश' कराने के नाम पर आयोजित अघोरी पूजा के दौरान हेमंत की नरबलि दी गई.

अकोला के युवक की इंदौर में संदिग्ध मौत, परिवार ने अघोरी पूजा में नरबलि का लगाया आरोप
अकोला के युवक की इंदौर में रहस्यमयी मौत से सनसनी
NDTV
  • महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत प्रफुल्ल सपकाल की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है
  • परिजनों ने आरोप लगाया कि पैसों की बारिश के लिए कराई गई अघोरी पूजा के दौरान हेमंत की हत्या हुई
  • शव पर धारदार हथियार के वार और कटे हुए उंगलियों के निशान पाए गए, जिससे मौत संदिग्ध मानी जा रही है

महाराष्ट्र के अकोला जिले के रहने वाले हेमंत प्रफुल्ल सपकाल की मध्य प्रदेश के इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस मामले ने तब सनसनीखेज मोड़ ले लिया जब परिजनों ने दावा किया कि कथित रूप से 'पैसों की बारिश' कराने के नाम पर कराई गई अघोरी पूजा के दौरान हेमंत की नरबलि दी गई.

परिजनों के अनुसार, हेमंत अपने दो दोस्तों के साथ अकोला से इंदौर गया था. आरोप है कि वहां विकी नाम के एक तांत्रिक के कहने पर विशेष अघोरी पूजा आयोजित की गई. परिवार का दावा है कि इसी पूजा के दौरान हेमंत की हत्या की गई.

क्या हुआ था?

बताया जा रहा है कि शुरुआत में परिजनों को सूचना दी गई थी कि हेमंत की मौत पेड़ से गिरने के कारण हुई है. हालांकि, जब परिवार ने शव देखा तो उन्हें शरीर पर कई चोटों के निशान दिखाई दिए. परिजनों का आरोप है कि हेमंत के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे और उसके एक हाथ की तीन उंगलियां भी कटी हुई थीं, जिससे उन्हें मौत की परिस्थितियों पर संदेह हुआ.

हेमंत का पोस्टमार्टम इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में कराया गया है. अब परिवार और पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के कारणों पर स्पष्टता आ सकती है.

तांत्रिक के वीडियो भी आए सामने

इस बीच  तांत्रिक विकी से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. वीडियो में वह कथित रूप से दैवीय शक्तियों का दावा करते हुए और अघोरी पूजा जैसी गतिविधियां करता दिखाई दे रहा है. हालांकि, इन वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने अकोला के सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल अकोला पुलिस और इंदौर पुलिस संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है और नरबलि के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्य जुटा रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akola News, Akola News Crime News, Akola News Update, Akola News Today, Akola News 5 Injured Over Clashes Between 2 Groups
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com