विज्ञापन

यूपी में सरकारी फंड के घोटाले पर चला CBI का हंटर, 5 जिलों में 14 ठिकानों पर छापे

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने करीब 7 करोड़ रुपये के सरकारी धन के कथित गबन के मामले में बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. CBI की टीमों ने लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी सहित राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 14 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की.

यूपी में सरकारी फंड के घोटाले पर चला CBI का हंटर, 5 जिलों में 14 ठिकानों पर छापे
यूपी में सरकारी फंड के घोटाले पर चला CBI का हंटर, 5 जिलों में 14 ठिकानों पर छापे
NDTV

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सरकारी धन के कथित गबन से जुड़े करीब 7 करोड़ रुपये के मामले में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की. CBI की टीम ने 17 जून 2026 को लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी में कुल 14 स्थानों पर छापेमारी की.

यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के 25 मई 2026 के आदेश के बाद दर्ज किया गया था. हाईकोर्ट के निर्देश पर CBI ने 8 जून 2026 को FIR दर्ज कर जांच शुरू की. अब इसी सिलसिले में छापा मार कार्रवाई की गई है. 

भ्रष्टों ने ऐसे लगाया सरकार को चूना

आरोप है कि अमेठी के गौरीगंज स्थित बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात तत्कालीन जूनियर अकाउंट्स क्लर्क मनोज कुमार मालवीय ने अन्य आरोपियों और अज्ञात लोगों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची. आरोप है कि इन भ्रष्टों ने सरकारी कोष से करीब 7 करोड़ रुपये की रकम अवैध तरीके से अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर हड़प ली.

CBI ने इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR

CBI की FIR में कुल 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लेकर शिक्षक तक शामिल हैं. आरोपियों की सूची में पहला नाम अमेठी के गौरीगंज स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के तत्कालीन जूनियर अकाउंट्स क्लर्क मनोज कुमार मालवीय का है. उनके साथ ही ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर अभिषेक सिंह और ब्लॉक MIS कोऑर्डिनेटर शिवम कुमार पांडे को भी इस मामले में नामजद किया गया है. इन प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा दो शिक्षकों को भी इस एफआईआर में आरोपी बनाया गया है. इनमें अमेठी के जगदीशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बेचू गढ़ के हेडमास्टर श्रवण कुमार द्विवेदी और गौरीगंज के प्राथमिक विद्यालय पूरे शिवदास गुदुर के सहायक शिक्षक शैलेश चंद्र शुक्ला के नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ेंः  सपा के 25-26 सांसद अभी टूटने को तैयार हैं, पर हम तोड़ नहीं रहे हैं, डिप्टी सीएम मौर्य के दावों पर बढ़ी सियासी हलचल

इससे पहले यह मामला 21 मार्च 2025 को अमेठी के थाना गौरीगंज में दर्ज किया गया था. इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त और लेखा अधिकारी की ओर से की गई थी. CBI की छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ने कथित गबन की रकम के निवेश और इस्तेमाल से जुड़े दस्तावेज, अन्य आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ेंः  ED ने किशन मोदी की 3 करोड़ रुपये की संपत्ति की अटैच, मिलावटी डेयरी उत्पाद निर्यात मामले में हुई कार्रवाई

लेखक के बारे में
img
Arun Gupta
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI Raid In Up, Uttar Pradesh News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com