विज्ञापन

शादियों में कार पार्क करने के बहाने गाड़ी चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने माना है कि वो अगले कुछ दिनों में ऐसी कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम देने की योजना थी लेकिन इससे पहले की वो चोरी की और घटनाओं को अंजाम दे पाते, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

शादियों में कार पार्क करने के बहाने गाड़ी चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा:

अगर आप भी शादियों में शामिल होने जाते हैं और आदतन अपनी गाड़ी पार्क करने के लिए किसी भी अंजान को कार की चाबी थमा देते हैं तो आप जरा अलर्ट हो जाइये. दरअसल, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो शादियों में गाड़ियों को पार्क करने के बहाने कार की चोरी करता था. ग्रेटर नोएडा की थाना सूरजपुर पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन चोरों के पास से एक डस्टर कार भी बरामद की है. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने माना है कि वो अगले कुछ दिनों में ऐसी कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम देने की योजना थी लेकिन इससे पहले की वो चोरी की और घटनाओं को अंजाम दे पाते, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवनीत ,इरफान ,रवि और वी नरेश के रूप में की है. इन सभी आरोपियों को लखनावली रोड़ से गिरफ्तार किया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल, 1 फरवरी को दिल्ली निवासी एक महिला सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक शादी शामिल होने ग्रेटर नोएडा स्थित मैरिज हॉल अपनी कार डस्टर से पहुंची थी. वहां पर पार्किंग करने वाले चार लोगो को अपनी कार की चाबी दी और काउंटर से टोकन प्राप्त कर लिया. लेकिन जब महिला ने प्रोग्राम खत्म होने के बाद अपनी कार वापस निकालने के लिए पार्किंग में टोकन दिया तो पार्किंग में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि उनकी कार तो यहां है ही नहीं. इसके बाद जब पार्किंग की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो उसमें आरोपी महिला की कार को लेकर जाते दिखे.  

महिला ने अपनी कार चोरी की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच शुरूर की. इस जांच में पता चला है कि इलाके में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो लोगों से कार पार्किंग में लगाने के नाम पर गाड़ियों को चोरी कर रहा है. सूरजपुर पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में पता चला कि यह चारों आरोपी एक मैरिज होम में काम करते हैं और उनके द्वारा गाड़ियों को पार किया जाता है.पुलिस इस मामले में गिरोह के लिए काम करने वाले अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है. 

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र ठाकुर
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com