विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2020

CAA Protest: यूपी पुलिस के खिलाफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने NHRC से की शिकायत

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी और प्रियंका ने आयोग के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनके समक्ष उत्तर प्रदेश में ''पुलिस बर्बरता'' के बारे में शिकायत की और विस्तृत जांच एवं कार्रवाई की मांग की. 

CAA Protest: यूपी पुलिस के खिलाफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने NHRC से की शिकायत
राहुल और प्रियंका के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हुए प्रदर्शनों का दौरान पुलिस द्वारा कथित तौर पर की गई बर्बरता के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का रुख किया और उचित करवाई की मांग की. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी और प्रियंका ने आयोग के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनके समक्ष उत्तर प्रदेश में ''पुलिस बर्बरता'' के बारे में शिकायत की और विस्तृत जांच एवं कार्रवाई की मांग की. 

अरविंद केजरीवाल का BJP पर पलटवार- अमित शाह शाहीन बाग जाएं और रास्ते खुलवाएं

राहुल और प्रियंका के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी, मोहसिना किदवई, सलमान खुर्शीद, जितिन प्रसाद, राजीव शुक्ला और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद थे. 

Video: CAA के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला चौथा राज्य होगा पश्चिम बंगाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com