विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2017

उत्तर प्रदेश : बस ने कार को मारी टक्कर, छह की घटनास्थल पर ही मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आज एक कार और बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. यह परिवार मथुरा से बांके बिहारी के दर्शन करके वापस अपने गांव जा रहा था

उत्तर प्रदेश : बस ने कार को मारी टक्कर, छह की घटनास्थल पर ही मौत
बस ने कार को जोरदार टक्कर मारी (प्रतीकात्मक फोटो)
  • बांके बिहारी के दर्शन करके वापस जा रहा था परिवार
  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोकी थी कार
  • बस ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आज एक कार और बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार मथुरा से बांके बिहारी के दर्शन करके वापस अपने गांव जा रहा था. 31 मई और 1 जून की दरम्यानी रात उन्होंने यमुना एक्सप्रेस-वे पर सादाबाद तहसील के मिढ़ावली गांव के पास किसी काम से अपनी कार रोकी थी, तभी एक तेज रफ्तार बस ने उनके वाहन को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी.

उन्होंने बताया कि इस भीषण हादसे में मनीषा (40), उनके पुत्र विपिन (22), हीरो (16), बेटियों हीरा (15) और सपना (12) तथा कार चालक संदीप (42) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूत्रों ने बताया कि हादसे में गम्भीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Car-bus Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com