- आईपीएस प्रीति यादव की टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन त्यागी को मुठभेड़ में मार गिराया
- पुलिस को सूचना मिलने पर एसओजी टीम और सेक्टर-126 थाना पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया
- बाइक सवार ने पुलिस टीम पर हमला किया जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हुए
IPS Preeti Yadav Noida DCP: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की तेजतर्रार अधिकारी प्रीति यादव उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में जोन-1 की पुलिस उपायुक्त (DCP) बनते ही एक्शन में नजर आई हैं. उनकी टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन त्यागी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया है. हाल ही में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में हुए फेरबदल के तहत प्रीति यादव को पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात किया गया था. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में नोएडा डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि 31 अक्टूबर की शाम पुलिस को सूचना मिली थी. इसके बाद एसओजी टीम और सेक्टर-126 थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

नोएडा में डीसीपी नियुक्त की गईं आईपीएस प्रीति यादव मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं. Photo Credit: ips preeti yadav Instagram
आत्मरक्षा में पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई
डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया. उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी अमन त्यागी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, अमन त्यागी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वह बादलपुर थाना क्षेत्र में हुई एक गोलीबारी की घटना में भी वांछित था. मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: On encounter near Sector 126, DCP Noida, Preeti Yadav says, "... evening of 31 October, police received information that the SOG team and Sector 126 police were conducting searches. A suspicious biker was stopped for checking, but he attacked the police, injuring two personnel. Police retaliated in self-defence, leaving the accused injured. He was rushed to the district hospital, where he died during treatment. He was identified as Aman Tyagi, a resident of Muzaffarnagar, with several criminal cases registered against him. A reward of Rs 50,000 had also been announced for his arrest. He was also involved in a firing incident in the Badalpur police station limits. Legal proceedings are underway."
— ANI (@ANI) October 31, 2026
हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं प्रीति यादव
बता दें कि नोएडा में डीसीपी नियुक्त की गईं आईपीएस प्रीति यादव मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं. उनका जन्म 10 अप्रैल 1996 को हुआ था. उनके पिता मुकेश यादव चंडीगढ़ पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल रह चुके हैं.
यूनिवर्सिटी टॉपर रह चुकी हैं प्रीति यादव
प्रीति यादव ने कला संकाय से 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की थी. इसके बाद उन्होंने भूगोल विषय में बीए ऑनर्स किया और विश्वविद्यालय में टॉप किया. कॉलेज की पढ़ाई के साथ ही उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी शुरू कर दी थी.
प्रीति यादव की UPSC 2018 में AIR 466
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2018 में प्रीति यादव ने अखिल भारतीय स्तर पर 466वीं रैंक हासिल की थी. इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित हुआ. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनकी पहली नियुक्ति सहारनपुर में हुई थी, जहां उन्होंने पुलिस सेवा में अपने करियर की शुरुआत की. पहले ही प्रयास में महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी क्रैक की है.
यह भी पढ़ें- DSP प्रेम कुमार का PM-KISAN योजना में सबसे बड़ा खुलासा, 4 राज्यों में चलाया ऑपरेशन शटर डाउन
यह भी पढ़ें- पिता की मौत के बाद बहन IAS, भाई IRS अफसर, मां ने नहीं टूटने दी रेहाना-आमिर बशीर की हिम्मत
यह भी पढ़ें- IPS सिमरन भारद्वाज ने रेपिस्ट को 40 दिन में दिलाई सजा-ए-मौत, हरियाणा की बेटी पर सबको गर्वनोएडा जोन-1 की नई डीसीपी आईपीएस प्रीति यादव के कार्यभार संभालते ही पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन त्यागी को मुठभेड़ में मार गिराया. जानिए एनकाउंटर की पूरी कहानी और रेवाड़ी की रहने वाली आईपीएस प्रीति यादव की सक्सेस स्टोरी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं