जीतू फौजी पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली मारने का आरोप है
बुलंदशहर:
बुलंदशहर के स्याना कस्बे की चिंगरावठी पुलिस चौकी के सामने हुए उपद्रव से पहले चल रहे हंगामे की तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देख कर यह साफ पता चल रहा है कि आरोपी नंबर 11 जीतू उर्फ फौजी घटना के दिन पुलिस चौकी के सामने सक्रिय तौर पर मौजूद था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस को शक है कि जीतू उर्फ फौजी जोकि भारतीय सेना का जवान है और सोपोर में पोस्टेड है, वो छुट्टियों के दौरान स्याना तहसील के महाव गांव के अपने घर पर आया हुआ था और संभावना है कि उसने ही इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर गोली चलाई हो जिससे उनकी मौत हो गई.
जो वीडियो सामने आया है उसमें ट्रॉली पर दाहिनी तरफ कोने में काली और ग्रे रंग की जैकेट पहन कर जीतू उर्फ फौजी नारे लगाता हुआ साफ दिख रहा है.
यही नहीं एक तस्वीर में तो आरोपी नंबर 1 योगेश राज के साथ जीतू उर्फ फौजी साफ-साफ दिख रहा है. एनडीटीवी इंडिया ने जब शुक्रवार को जीतू उर्फ़ फौजी के घर जाकर उनकी मां से बातचीत की तो उनका दावा था कि उनका बेटा उस दिन गांव में था ही नहीं.
इस तस्वीर में जीतू योगेश राज (काली जैकेट में) के साथ है
जबकि उनके भाई ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि उनका भाई पुलिस चौकी के सामने तो मौजूद था लेकिन उसका इंस्पेक्टर की हत्या में कोई हाथ नहीं है. वहीं उसकी पत्नी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में जीतू की पत्नी ने कहा कि घटना के वक्त वह अपने पति के साथ शॉपिंग पर गई हुई थी.
VIDEO: बुलंदशहर हिंसा: पुलिस हिरासत में आरोपी जीतू फौजी
जो वीडियो सामने आया है उसमें ट्रॉली पर दाहिनी तरफ कोने में काली और ग्रे रंग की जैकेट पहन कर जीतू उर्फ फौजी नारे लगाता हुआ साफ दिख रहा है.
बुलंदशहर हिंसा: इस वीडियो से ये स्थापित होता है कि जीतू उर्फ़ फौजी चिंगरावठी पुलिस चौकी के सामने उपद्रव से पहले हुए हंगामे में सक्रिय था और बाकायदा नारे लगा रहा था
— Sharad Sharma (@sharadsharma1) December 8, 2018
ट्रॉली पर दाहिने तरफ़ खड़े ब्लैक-ग्रे जैकेट पहने हुए देखिए जितेंदर मलिक (जीतू उर्फ़ फौजी) को pic.twitter.com/4VNGHDmeRg
यही नहीं एक तस्वीर में तो आरोपी नंबर 1 योगेश राज के साथ जीतू उर्फ फौजी साफ-साफ दिख रहा है. एनडीटीवी इंडिया ने जब शुक्रवार को जीतू उर्फ़ फौजी के घर जाकर उनकी मां से बातचीत की तो उनका दावा था कि उनका बेटा उस दिन गांव में था ही नहीं.

जबकि उनके भाई ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि उनका भाई पुलिस चौकी के सामने तो मौजूद था लेकिन उसका इंस्पेक्टर की हत्या में कोई हाथ नहीं है. वहीं उसकी पत्नी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में जीतू की पत्नी ने कहा कि घटना के वक्त वह अपने पति के साथ शॉपिंग पर गई हुई थी.
VIDEO: बुलंदशहर हिंसा: पुलिस हिरासत में आरोपी जीतू फौजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं