विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2017

नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के बहाने मायावती ने मोदी सरकार पर ऐसे कसा तंज 

बसपा प्रमुख मायावती ने नए साल की शुभकानाएं देते हुए भाजपा और पीएम मोदी पर तंज कसा है.

नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के बहाने मायावती ने मोदी सरकार पर ऐसे कसा तंज 
बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार की कई योजनाओं पर सवाल उठाए.(फाइल फोटो)
  • बसपा प्रमुख ने भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा
  • मायावती ने कहा-नए साल में भाजपा और मोदी सरकार को 'सद्बुद्धि' मिले
  • बसपा प्रमुख ने मोदी सरकार की कई योजनाओं पर कसा तंज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: बसपा अध्यक्ष मायावती ने नए साल की शुभकानाएं देते हुए भाजपा और पीएम मोदी पर तंज कसा. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कुदरत इन दोनों को नववर्ष में जनविरोधी नीतियों को लागू ना करने के लिए 'सद्बुद्धि' दे. मायावती ने नोटबंदी और जीएसटी का जिक्र करते हुए एफआरडीआई का उल्लेख किया और कहा कि कुदरत से यही प्रार्थना है कि वह भाजपा और पीएम मोदी की सरकार को इतनी 'सद्बुद्धि' जरूर दे कि वे नए वर्ष 2018 में अपनी घोर 'जनविरोधी सोच' और नीतियों को लागू करने से बचें.

यह भी पढ़ें : 2019 में बैलट पेपर से मतदान हुए तो बीजेपी दोबारा सत्ता में नहीं आएगी : मायावती

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली 'अहंकारी' और 'निरंकुश' सरकार ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण नोटबंदी कर पहले तो देश को 'आर्थिक आपातकाल' जैसी स्थिति में डालकर परेशान किया. इसके बाद अब यह आशंका सभी देशवासियों को परेशान कर रही है कि बैंकों में रखा उनकी मेहनत की कमाई का धन भी उनका नहीं रह जाएगा.

यह भी पढ़ें : मायावती ने नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कहा, ये फैसला इतिहास का एक काला अध्‍याय

उन्होंने कहा कि बैंकों में जमा धन के प्रति अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही से भागने के लिए मोदी सरकार बहुत जल्द नया कानून बनाने जा रही है. ऐसी स्थिति में नया वर्ष देश की सवा सौ करोड़ जनता के लिए कितना संकट भरा और तनावपूर्ण गुजरेगा, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है.

VIDEO : यूपी में खोए वजूद को पाने की मायावती की जद्दोजहद


मायावती ने कहा कि वर्ष 2016 की तरह 2017 भी देश-प्रदेश की 90 प्रतिशत से अधिक ईमानदार एवं मेहनतकश आम जनता के लिए गहरे आर्थिक संकट तथा मुसीबतों के पहाड़ जैसा गुजरा है. उसके मद्देनज़र कुदरत से यह विशेष प्रार्थना है कि कल से शुरू होने वाला नया वर्ष सुकून, शांति और नई उम्मीदों वाला साबित हो.

(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com