विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2019

बहुचर्चित गेस्ट हाउस कांड में मायावती ने दी मुलायम के खिलाफ केस वापस लेने की अर्जी

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने साल 1995 में हुई चर्चित गेस्ट हाउस कांड में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपना केस वापस लेने का फैसला लिया है. 

बहुचर्चित गेस्ट हाउस कांड में मायावती ने दी मुलायम के खिलाफ केस वापस लेने की अर्जी
बीएसपी प्रमुख मायावती (फाइल फोटो)
लखनऊ:

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने साल 1995 में हुई चर्चित गेस्ट हाउस कांड में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपना केस वापस लेने का फैसला लिया है. बसपा (बहुजन समाज पार्टी) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की कि पार्टी सुप्रीमो ने सुप्रीम कोर्ट में मामले को वापस लेने के लिए एक अर्जी दी थी, लेकिन उन्होंने इस बारे में और कोई विशेष जानकारी नहीं दीं.  समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, "मुझे इस बारे में अभी तक कुछ भी नहीं पता है, इसके बारे में जानने की कोशिश करूंगा और तब ही कुछ कह पाऊंगा." 

BJP से साथ मिलकर लड़ने का भीम आर्मी का प्रस्ताव BSP ने ठुकराया

बसपा के एक अन्य राजनेता ने कहा कि मामला अभी तक सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. सूत्रों के मुताबिक, मायावती ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा कि अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उनसे 24 साल पुराने इस मामले को वापस लेने के लिए अनुरोध किया था. गेस्ट हाउस कांड 2 जून, 1995 को हुआ था, जब उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की गठबंधन वाली सरकार थी. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSP, Mayawati, Mulayam Singh, Guest House Kand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com